Bhilwara : पिता की मौत के बाद जमीन बंटवारे को लेकर श्मशान में लड़ने लगे भाई, देखें वायरल वीडियो

भीलवाड़ा, 5 मई। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के उपनगर सांगानेर में पिता की मौत पर श्मशान घाट में अस्थियां एकत्रित करने गए तीन भाइयों में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि भाई एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। पूरी घटना किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    राजस्थान : पिता की मौत के बाद जमीन बंटवारे को लेकर श्मशान में लड़ने लगे भाई, देखें वायरल वीडियो

    तीन बेटे अस्थियां एकत्रित करने गए थे

    तीन बेटे अस्थियां एकत्रित करने गए थे

    जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा के सांगानेर कस्‍बे में बुजुर्ग प्रताप राव की मौत के तीसरे दिन उनके तीन बेटे अस्थियां एकत्रित करने गए थे। इस दौरान वो दुख दर्द भूलकर जमीन के लिए आपस में ही मारपीट करने लग गए। उसी समय अन्‍य व्‍यक्ति की मृत्‍य के दाह संस्‍कार के लिए आए अन्य लोगों ने उन्हें छुड़वाया। इस संबंध में पुलिस थाने में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।

    अंतिम संस्‍कार के बाद तीये की रस्म निभाने गए

    अंतिम संस्‍कार के बाद तीये की रस्म निभाने गए

    बता दें कि भीलवाड़ा के सांगानेर कस्‍बा निवासी प्रताप सिंह राव की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। अंतिम संस्‍कार के बाद तीये की रस्म निभाते हुए उनके पुत्र धर्म सिंह राव, पप्‍पु राव और रघुनाथ राव उनकी अस्थियां लेने श्मशान भूमि गये थे।

    पप्‍पू राव को उसकी मौसी ने गोद ले लिया

    पप्‍पू राव को उसकी मौसी ने गोद ले लिया

    इन भाइयों में पप्‍पू राव को उसकी मौसी ने गोद ले लिया था। अस्थियां लेने के दौरान पप्‍पु राव ने पुश्‍तैनी जमीन में अपना भी हिस्‍सा मांग लिया। इसके कारण अन्य दोनों भाइयों ने उसे यह कहकर मना कर दिया कि वह गोद चला गया है जिससे उसका जमीन में हिस्‍सा नहीं बनता है। इस बात को लेकर भाइयों में झगड़ा शुरू हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+