Bheem Bull: 24 करोड़ रुपए का भीमकाय भैंसा, हर महीने खाता है लाखों के काजू-बादाम
पुष्कर, 27 नवंबर। देश के लगभग हर राज्य में समय-समय पर कृषि मेला लगता रहता है। हाल ही में लंबे समय बाद पुष्कर में कृषि मेला लगाया गया। यहां आए लोगों का ध्यान एक भीमकाय भैंसे ने खींचा जिसका नाम भी 'भीम' है। इस भैसें की काया देख हर कोई हैरान था, जब उन्हें इसकी कीमत और खुराक का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे भैंसे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है।

उम्र 1500 किलोग्राम से अधिक
हो सकता है आपने पहले भी 'भीम बुल' का नाम सुना हो या इसे देखा हो, क्योंकि इससे पहले भी ये भैंसा अपनी कीमत और खासियतों को लेकर चर्चा में रह चुका है। भैंसे की ऊंचाई 6 फीट के करीब है और इसकी लंबाई 14 फीट है। इतना ही नहीं इस भैंसे का वजन 1500 किलोग्राम से अधिक है और उम्र महज सात साल है। इस भैंसे के लिए भारत के कई राज्यों से करोड़ों की बोली लगाई जा चुकी है।
Recommended Video

प्योर मुर्रा भैंसा होने का दावा
लेकिन इस भीम भैंसे में ऐसा क्या खास है जो इसे खरीदने के लिए करोड़ों रुपए की बोली लग चुकी है। यहां तक की उसके स्पर्म की भी खूब डिमांड है। दलअसल, 'भीम' नाम का ये भैंसा, राजस्थान में जोधपुर के जवाहर लाल जांगीड का पालतू है। उन्होंने बताया कि यह प्योर मुर्रा भैंसा है, जिसे उन्होंने बचपन से पाल-पोस के बड़ा किया है। आज इसके सीमन (स्पर्म) को खरीदने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

महीने में इतने लाख है भीम का खर्च
इसकी कीमत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसके खान-पान में हर दिन लगभग 4 से 5 हजार और महीने में करीब डेढ़ लाख रुपए का खर्च आता है। किसी घोड़े से भी ऊंचा भीम भैंसे की कीमत हर साल बढ़ती जा रही है। हाल ही में भीम भैंसा पुष्कर मेले में पहुंचा जहां उसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचे। भैंसे के मालिक जवाहर लाल जांगीड ने बताया कि इस साल भैंसे की बोली 24 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

हर साल बढ़ती जाती है बोली
इससे पहले एक अफगानी शेख ने भैंसे के लिए 24 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी, लेकिन जांगीड ने उसे बेचने से इनकार कर दिया। इससे पहले भीम भैसे के लिए 10 करोड़ रुपए और 21 करोड़ रुपए की बोली लगाई जा चुकी है। जांगीड ने बताया कि उनके भैंसे ने कई पुरष्कार भी अपने नाम किए हैं। यह रोजाना सुबह 5 किलोमीटर की जॉगिंग भी करता है। इसके अलावा सरसो के तेल से इसकी मालिश भी की जाती है।

0.25 ML सीमन की कीमत इतनी
इतना ही नहीं, दूर-दूर से लोग भीम के सीमन के लिए भी आते हैं। भीम का सीमन का 0.25 ML की कीमत सिर्फ 500 रुपए है। इसे जन्मीं कटिया बड़ी होने के बाद रोजाना करीब 20 से 30 लीटर दूध देती है। सप्ताह में दो से तीन बार ही इसका सीमन निकाला जाता है। भीम की रोजाना खुराक उसके शरीर जितनी विशाल है। वह रोजाना एक किलो घी और 25 लीटर दूध गटक जाता है और रोज एक किलो काजू-बादाम खाता है। इसकी देखभाल के लिए 4 लोगों को लगाया गया है।

भीम से पहले चर्चा में था युवराज
जवाहरलाल जांगिड़ ने बताया कि उनके पास भीम भैंसे को खरीदने के लिए कई लोग आ चुके हैं, लेकिन उन्होंने इसे बेचने से मना कर दिया। उनका कहना है कि वे भीम भैंसे के जरिये भैंसों की नस्ल सुधारना चाहते हैं। बता दें कि भीम के पहले सुल्तान और युवराज नाम के भैंसों ने भी खासी चर्चा बटोरी थीं। इनकी कीमत भी करोड़ों में आंकी गई थी। 'युवराज' भैंसे की कीमत करीब सात करोड़ रुपए आंकी गयी थी।
यह भी पढ़ें: Selva Kumari Dm Aligarh : यूपी की IAS सेल्वा कुमारी का अंदाज है सबसे जुदा, जानिए क्यों दौड़ाई थी भैंसा बुग्गी?












Click it and Unblock the Notifications