Selva Kumari Dm Aligarh : यूपी की IAS सेल्वा कुमारी का अंदाज है सबसे जुदा, जानिए क्यों दौड़ाई थी भैंसा बुग्गी?

अलीगढ़, 27 जुलाई: उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते रविवार को 18 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। तीन जिलों अलीगढ़, मुजफ्फरनगर और गोरखपुर में नए डीएम की भी तैनाती की गई है। 2006 बैच की आईएएस अफसर सेल्वा कुमारी जे को अलीगढ़ का नया डीएम बनाया गया है। सेल्वा कुमारी अभी तक मुजफ्फरनगर डीएम के पद पर तैनात थीं। सेल्वा कुमार जे की गिनती यूपी के तेज तर्रार और मेहनती अधिकारियों में होती है। हालांकि, अपने खास अंदाज को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। कुछ समय पहले वह तब चर्चा में आ गई थीं, जब उन्होंने खुद भैंसा बुग्गी चलाई थी।

2006 बैच की आईएएस अधिकारी हैं सेल्वा कुमारी जे

2006 बैच की आईएएस अधिकारी हैं सेल्वा कुमारी जे


अलीगढ़ की नई डीएम बनीं सेल्वा कुमारी जे 2006 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। सेल्वा का जन्म चेन्नई में साल 1977 में हुआ था। वह अभी तक मुजफ्फरनगर की जिलाधिकारी थीं। मुजफ्फरनगर में तैनाती के दौरान उन्होंने शहर के नागरिकों की सुरक्षा और सुरक्षा के लिए कई सराहनीय कार्य किए और अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में भी चर्चा में रहीं।

SDM से कहा था - you can go, फिर लिफ्ट लेकर गए थे घर

SDM से कहा था - you can go, फिर लिफ्ट लेकर गए थे घर

मुजफ्फरनगर में डीएम रहीं सेल्वा कुमारी जे ने दिसंबर 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में किसानों की सूची में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर लेखपाल को हड़का दिया था। इसके बाद एसडीएम बुढ़ाना को सख्त लहजे में कहा था 'you can go' कहकर किसान चौपाल से आउट कर दिया था। डीएम सेल्वा कुमारी एसडीएम बुढ़ाना पर इतना भड़क गई थीं कि उन्होंने एसडीएम से सरकारी गाड़ी भी छोड़ने को कह दिया। इसके बाद एसडीएम प्राइवेट गाड़ी से लिफ्ट लेकर किसी तरह अपने आवास पहुंचे थे। यह मामला राजनीतिक गलियारे से लेकर आम जनमानस तक में चर्चा का विषय बना रहा।

भैंसा बुग्गी चलाकर चर्चा में आईं सेल्वा कुमारी जे

भैंसा बुग्गी चलाकर चर्चा में आईं सेल्वा कुमारी जे

इसी साल मार्च महीने में सेल्वा कुमारी जे उस वक्त फिर चर्चा में आईं जब उन्होंने सड़क पर भैंसा-बुग्गी चलाई। भैंसा बुग्गी पर उनके साथ उनकी बेटी भी सवार थी। दरअसल, रविवार को छुट्टी के दिन सेल्वा कुमारी जे फुर्सत में भैंसा-बुग्गी की सवारी करने निकल पड़ी। उन्होंने सोशल मीडिया तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मुजफ्फरनगर पोस्टिंग होने के बाद पिछले डेढ़ वर्ष से वह बुग्गी चलाकर देखना चाहती थीं। आज यह इच्छा पूरी हुई।' यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+