भरतपुर: मूर्ति विवाद में पहले बवाल फिर हुई आगजनी, एसपी बोले- नियंत्रण में अब हालात

भरतपुर में हुए मूर्ति विवाद के बाद एसपी श्याम सिंह का कहना है कि अब हालात नियंत्रण में हैं। पुलिस मामले को सुलझाने में लगी हुई है।

bharatpur

राजस्थान के भरतपुर में मूर्ति लगाने को लेकर हुए बवाल के बाद इलाके में स्थिति काफी तनाव पूर्ण बनी हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों पर भी पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। हालांकि, अब इस मामले पर भरतपुर एसपी श्याम सिंह का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

दरअसल, भरतपुर जिले के नदबई इलाके में नगरपालिका तीन जगहों पर मूर्तियां लगा रही है। नगर पालिका कमेटी ने तय किया कि कुम्हेर चौराहे पर महाराजा सूरजमल, बैलारा चौराहे पर बाबा साहब भीम राव अंबेडकर और नगर चौराहे पर भगवान परशुराम की मूर्ति लगाई जाएगी। ऐसे में जाट समुदाय के लोगों ने नदबई के मुख्य चौहारा बैलारा में महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने की मांग कर दी। बस इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

नदबई विधानसभा क्षेत्र में 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाई जानी थी। लेकिन 12 अप्रैल की शाम को ही जाट समुदाय के लोग इकट्ठे होकर धरना देने लगे। इस दौरान पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया गया। बवाल को बढ़ता देखकर कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया । लेकिन, लोगों ने उनकी बात नहीं मानी और राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

पहले स्थानीय लोगों ने मूर्ति विरोध को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मामला आगजनी तक पहुंच गया। हालांकि, इस मामले को लेकर भरतपुर एसपी श्याम सिंह का कहना है कि इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। अतिरिक्त फोर्स के सवाल पर एसपी ने कहा कि बाहरी बल की जरूरत नहीं है। मामला जल्द ही शत प्रतिशत सुलझ जाएगा।

बता दें कि लोग इसे मामले को पॉलिटिक्स से जोड़कर भी देख रहे हैं क्योकि साल 2023 के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यहां जिस तरह से हिंसक घटनाएं हो रही हैं। इससे राजस्थान की गहलोत सरकार विपक्ष के निशाने पर आ रही है। वहीं, राजस्थान की राजनीति के बारे में एक बात कही जाती है कि यहां हर 5 साल में सत्ताधारी पार्टी बदल जाती है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News : पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने वंदे भारत ट्रेन शुरू होने पर दी बधाई, जानिए क्या बोली राजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+