Rajasthan News : पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने वंदे भारत ट्रेन शुरू होने पर दी बधाई, जानिए क्या बोली राजे
वसुंधरा राजे ने पीएम द्वारा देश की 14वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किए जाने पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Rajasthan News : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की 14वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किए जाने पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'देश की 14वीं वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने शुभारंभ किया। जैसा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा मां भारती की वंदना करने वाली राजस्थान की धरती को आज पहली वंदे भारत ट्रेन मिली है। दिल्ली कैंट-अजमेर वंदेभारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने से अब प्रदेशवासियों का जयपुर-दिल्ली आना-जाना और अधिक आसान हो जाएगा। शुभकामनाएं राजस्थान ! आभार मोदी जी !'
अजमेर से दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
वंदे भारत एक्सप्रेस अजमेर से जयपुर के बीच रोजाना चक्कर लगाएगी। इस ट्रेन के चालू होने से प्रदेशवासियों को अजमेर और जयपुर से दिल्ली जाने में आसानी होगी। वही इस ट्रेन के शुरू होने से अजमेर दरगाह में जियारत और धर्म नगरी पुष्कर के लिए आने वाले पर्यटकों को आसानी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अजमेर और जयपुर के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications