Bharat Jodo Yatra:' मैंने राहुल गांधी के जूते के नहीं...' कांग्रेस नेता ने दिया BJP को करारा जवाब, देखें Video
पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया कि 'अमित मालवीय जी, सत्तारूढ़ भाजपा के राष्ट्रीय सूचना विभाग के प्रभारी के रूप में आपका ट्वीट पूरी तरह झूठ और मानहानिकारक है।'

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर काफी बवाल मच गया है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यात्रा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के जूते के फीते बांधे हैं। इस वीडियो को बीजेपी IT सेल के चीफ अमित मालवीय की ओर से भी ट्वीट किया गया था जिसमें उन्होंने तंज कसते हुए लिखा है कि 'राहुल गांधी के जूते का फीता बांधने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह घुटने के बल बैठ गए, खुद की मदद करने के बजाय मंत्री की पीठ थपथपाते नजर आए Arrogant व्यक्ति' ।
'कांग्रेस में पिद्दियों की कमी नहीं है'
उन्होंने आगे लिखा कि 'इसी परिपाटी की बात कर रहे थे खड़गे जी? कांग्रेस में पिद्दियों की कमी नहीं है।' मालवीय की इसी ट्वीट के बाद बवाल मच गया और कांग्रेस भड़क गई और इसके थोड़ी देर बाद खुद भंवर जितेंद्र सिंह ने इस वाीडियो का सच बता दिया, उन्हें अमित मालवीय को जवाब देते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने मालवीय पर फेक ट्वीट करने का आरोप लगाया है।
' कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें'
उन्होंने कहा कि जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो राहुल गांधी के नहीं बल्कि खुद के जूते के फीते बांध रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि 'सत्तारूढ़ भाजपा के राष्ट्रीय सूचना विभाग के प्रभारी के रूप में आपका ट्वीट पूरी तरह झूठ और मानहानिकारक है। सच तो यह है कि मेरे जूते के फीते खुल थे और राहुल जी ने मुझे उसे बांधने का इशारा किया था, वो मेरे लिए कुछ देर रुके थे ताकि मैं अपने जूतों के फीते खुद बांध सकूं। ट्वीट को डिलीट करें और RG से माफी मांगें या कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।'

'झूठ बुलाने का काम भाजपा अध्यक्ष नड्डा और PM मोदी करा रहे'
केवल भंवर जितेंद्र सिंह ने ही मालवीय को जवाब नहीं दिया बल्कि कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी राहुल गांधी के जूते के साथ वाला वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'झूठ्ठा फिर पकड़ लिया गया लेकिन असल में तो इस प्यादे से झूठ बुलाने का काम भाजपा अध्यक्ष नड्डा और PM मोदी करा रहे हैं। तो अब माफ़ी भी तीनों को मांगनी चाहिए। अपना ट्वीट डिलीट करो अमित मालवीय - फ़ेक न्यूज़ के सरग़ना भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बौखलाहट में पगला गए हो क्या?'
'भारत जोड़ो यात्रा' रोकने के लिए चिट्ठी
आपको बता दें कि चीन, जापान, अमेरिका, कोरिया, ब्राजील में अचानक हुए कोरोना के मामलों में इजाफे के बाद भारत सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है इसलिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कल कोरोना पर रिव्यू मीटिंग की थी जिसके बाद उन्होंने राहुल गांधी को 'भारत जोड़ो यात्रा' रोकने को लेकर चिट्ठी लिखी थी, जिस पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए थे, उन्होंने कहा कि भाजपा इस यात्रा की सफलता से डर गई है इसलिए वो जानबूझकर इसको रोकने में लगी है।












Click it and Unblock the Notifications