Rajasthan News: कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ पर भाजयुमो करने वाला यह विशाल आयोजन, जानिए क्या है तैयारी ?

Kargil Vijay Diwas 25th Anniversary: राजस्थान में कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश भर में मशाल जुलूस निकालने की तैयारी कर रहा है।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची ने बताया कि भारत-पाक कारगिल युद्ध के दौरान, हमारे वीर सैनिकों ने 26 जुलाई, 1999 को कारगिल में विजय प्राप्त की। इस वर्ष हम कारगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं।

इस उपलक्ष्य पर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में मशाल रैली के पोस्टर का विमोचन किया गया। युवा मोर्चा की ओर से प्रत्येक विधानसभा स्तर पर हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्त्ता मशाल लेकर जुलूस में सम्मिलित होंगे।

bhajyum-will-take-out-a-torchlight-procession-on-the-anniversary-of-kargil-vijay-diwas-in-rajasthan

प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित मशाल जुलूस प्रतीकात्मक/ऐतिहासिक स्थलों जैसे कारगिल शहीदों/कारगिल वीरों/युद्ध वीरों के घरों या युद्ध स्मारकों से शुरू होंगे।

कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक विशाल पार्थ ने बताया कि प्रत्येक मशाल जुलूस का समापन एक प्रमुख स्थान पर ''विजय दीप'' प्रज्जवलित कर किया जाएगा। यह विजय दीप 25 जुलाई की शाम से 26 जुलाई की शाम तक लगातार अखंड रूप से 25 घंटे तक प्रज्जवलित रहेगा।

''विजय दीप'' की रक्षा हेतु 3 से 4 भाजयुमो कार्यकर्ताओं की टीम बारी-बारी से देखभाल करेगी। ''विजय दीप'' पर विद्यालय/महाविद्यालय/विश्व विद्यालयों से एन.सी.सी/एन.एस.एस/स्काउट के युवा छात्र/छात्राओं को कारगिल विजय के नायकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरूवंशी ने बताया कि युवा मोर्चा की ओर से गुरूवार 25 जुलाई को शाम 6 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से अमर जवान ज्योति तक मशाल रैली निकाली जाएगी।

26 जुलाई की शाम को ''विजय दीप'' पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें युवा सम्मेलन, देश भक्ति भजन सध्यां, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें 1000 युवा शामिल होंगे तथा कार्यक्रम में युद्ध वीरों, परिजनों को सम्मानित किया जाएगा और साथ ही ''विजय दीप'' पर एक प्रदर्शनी भी कारगिल विजय पर आयोजित की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+