Rajasthan Three Districts Cancelled: भजनलाल सरकार ने बदला गहलोत राज का फैसला, घोषित 3 नए जिलों को किया रद्द
Rajasthan News: राजस्थान में पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने चुनावी फायदा उठाने के लिए 22 नए जिलों का ऐलान किया था अब भजनलाल सरकार ने 3 नए जिलों के गठन को रद्द कर दिया है।
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने कांग्रेस सरकार की ओर से घोषित तीन नए जिलों पर बड़ा फैसला लिया है। अब भजनलाल ने घोषित तीन नए जिलों के गठन का फैसला रद्द कर दिया है।

अब इस आदेश के बाद कुचामन, मालपुरा और सुजानगढ़ के गठन के कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के निर्णय पर पानी फिर गया है।
राजस्थान में भाजपा की सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए तीन नए जिलों कुचामन, मालपुरा और सुजानगढ़ के गठन को रद्द कर दिया है। पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इन तीन जिलों के गठन की घोषणा की थी।
भाजपा सरकार की ओर से नए जिलों के गठन के लिए बनी उच्च स्तरीय समिति को भंग कर दिया गया है, जिससे इन तीनों जिलों के बनने की संभावना खत्म हो गई है।
अशोक गहलोत सरकार में 22 नए जिले बनाए गए थे।
यह जानकारी विधानसभा में विधायक हरिशचंद्र मीणा के सवाल के जवाब में दी गई। इसमें बताया गया है नए जिलों के पुनर्गठन/सृजन के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति को समाप्त कर दिया गया है।
ऐसे में अब कुचामन, मालपुरा व सुजानगढ़ के जिले बनने की संभावना भी खत्म हो चुकी है। दरअसल, कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले दो बार में कुल 22 नए जिलों की घोषणा की थी।
पहले चरण में 19 नए जिले बनाए गए, जिससे राज्य में जिलों की संख्या 50 हो गई थी। हालांकि, बाद में चुनाव आचार संहिता लगने से पहले तीन और जिलों कुचामन, मालपुरा और सुजानगढ़ की घोषणा की गई।
चूंकि आचार संहिता के दौरान इन जिलों से जुड़ा कोई काम नहीं हो पाया था, इसलिए माना जा रहा था कि भाजपा सरकार इन्हें रद्द कर सकती है।
पहले 33 जिले थे, फिर 52 और अब 50 जिले रह गए
राजस्थान में पहले 33 जिले थे। 19 नए जिले बनने के बाद यह संख्या बढ़कर 52 हो गई थी। जयपुर और जोधपुर जिलों को दो-दो भागों में बांटने के बाद कुल जिलों की संख्या 50 हो गई। अब भाजपा सरकार के इस फैसले के बाद राजस्थान में जिलों की संख्या 50 ही रहेगी।
राजस्थान नए जिलों की पूरी सूची
क्र.सं. जिले का नाम
1 अनूपगढ़
2 बालोतरा
3 ब्यावर
4 डीग
5 डीडवाना-कुचामन
6 दूदू
7 फलौदी
8 गंगापुर सिटी
9 जयपुर शहर
10 जयपुर ग्रामीण
11 जोधपुर शहर
12 जोधपुर ग्रामीण
13 केकड़ी
14 कोटपूतली-बहरोड़
15 खैरथल-तिजारा
16 नीमकाथाना
17 सलूम्बर
18 सांचौर
19 शाहपुरा (भीलवाड़ा)
20 श्रीगंगानगर
21 धौलपुर
22 बीकानेर
23 चूरू
24 हनुमानगढ़
25 करौली
26 सवाई माधोपुर
27 जैसलमेर
28 पाली
29 दौसा
30 सिरोही
31 झुंझुनूं
32 सीकर
33 बूंदी
34 बारां
35 झालावाड़
36 कोटा
37 बांसवाड़ा
38 चित्तौड़गढ़
39 डूंगरपुर
40 राजसमंद
41 बाड़मेर
42 जालौर
43 भरतपुर
44 अलवर
45 प्रतापगढ़
46 अजमेर
47 भीलवाड़ा
48 नागौर
49 टोंक
50 उदयपुर












Click it and Unblock the Notifications