दूध का शौकीन भालू : होटल में फ्रीज खोलकर दूध पी गया भालू और जाते-जाते पैकेट भी साथ ले गया, देखें वीडियो

सिरोही। राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू स्थित एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो दूध के शौकीन एक भालू का है, जो देर रात होटल में घुसा और रसोई तक पहुंच गया। पहले तो रसोई में ही भरपेट दूध पीया। फिर जाते-जाते अपने साथ दूध के पैकेट भी ले गया। भालू की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने भी सीसीटीवी फुटेज देखा वो चौंक गया।

Bear Drank milk in Aradhana Hotel Mount Abu, Watch Viral video

बता दें कि माउंट आबू वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में भालू विचरण करते हैं। 30 दिसम्बर 2019 की रात करीब तीन बजे यहां आराधना होटल के सीसीटीवी कैमरे में यह दूध का शौकीन भालू कैद हुआ। सबसे पहले भालू रसोई में प्रवेश करता है। फिर वह खाने का सामना ढूंढ़ने लगता है। फ्रीज खोलता है तो उसकी नजर उसमें रखे दूध के कई पैकेट पर पड़ती है। वह दूध का पैकेट उठाता है और उसे मुंह से खोलकर दूध पीने लगता है। यहां भरपेट दूध पीने के बाद भालू वापस चला जाता है। जाते-जाते दूध के पैकेट भी अपने साथ ले जाता है।

जब भालू होटल में घुसा तब रिसेप्शन कक्ष में एक कर्मचारी सो रहा था। उसे भनक तक नहीं लगी और ना ही भालू को उस कर्मचारी के बारे में पता चला। वरना भालू उस पर हमला कर सकता था। सिरोही वन जीव विशेषज्ञ बताते हैं कि वन क्षेत्र में इंसानी दखल बढ़ने से वन्यजीवों और इंसानों में टकराव की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। वहीं, घटते जंगल और पर्यावरण असंतुलन के कारण जंगल में वन्यजीवों के भोजन की उपलब्धता कम होने लगी है। ऐसे में वन्यजीव इंसानी आबादी या जंगल के पास बने होटल-ढाबों में प्रवेश करने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+