Rajasthan: चुनाव आचार संहिता लगते ही कांग्रेस MLA हरीश चौधरी को सभास्थल से दूर ले गया ऊंट, VIDEO वायरल
MLA Harish Chaudhary Viral Video: राजस्थान में बायतू से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ऊंट भगाकर ले गया। सभा स्थल की बजाय जंगल में ले जाकर छोड़ा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
MLA Harish Chaudhary Viral Video: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता लगने के साथ ही एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बाड़मेर जिले के बायतू से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ऊंट पर सवार नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग विधायक व ऊंट को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कई लोगों ने यहां तक भी लिखा कि राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनाव आचार संहिता लग चुकी है। ऐसे में ऊंट की जानता है कि विधायक को कहां लेकर जाना है? इसलिए विधायक को ऊंट सभा स्थल की बजाय जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। हालांकि विधायक हरीश चौधरी ने इस बात को खारिज किया है कि उन्हें ऊंट भगाकर ले गया।
मीडिया की खबरों के अनुसार कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी कहते हैं कि उनके विरोधी लोग सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। वे लोग वीडियो को क्रॉप करके गलत और आधारहीन तथ्यों के साथ उसे वायरल कर रहे हैं।
राजस्थान के ऊंट भी जानते हैं कि आचार संहिता लगने के बाद विधायक जी को कहां छोड़ना है।
— Anand Choudhary (@Anand_DB) October 9, 2023
इसीलिए शायद हरीश चौधरी को ऊंट सभास्थल से जंगल में ले आया। pic.twitter.com/pMVkyFQp9e
उल्लेखनीय है कि बायतू विधायक हरीश चौधरी अपने क्षेत्र में गांव चौखला, लापला, पणजी और चीबी के चुनावी दौरे पर थे। विधायक चौधरी का कहना है कि चीबी गांव में लोगों ने उन्हें ऊंट पर बैठाकर किया था। उन पर पुष्पवर्षा की थी। ऊंट से उतरने के लिए पहले उसे डामर सड़क से मिट्टी में उतारना पड़ता है और फिर ऊंट को नीचे बैठाकर उतरना पड़ता है। ऐसा ही ऊंट मालिक ने भी किया।












Click it and Unblock the Notifications