Bassi Seat: राजस्थान विधानसभा की वो सीट, जहां 15 साल से चुनाव नहीं जीत पाई राष्ट्रीय पार्टी
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची आने ही वाली है। इस बीच जानिए बस्सी विधानसभा सीट का इतिहास, जहां 2008 से निर्दलीय का कब्जा।
Bassi Assembly Election 2023: इसी साल नवंबर-दिसंबर में राजस्थान विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव की तारीखों का ऐलान और भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने का है। इस बीच राजस्थान विधानसभा की हॉट माने जाने वाली बस्सी के बारे में जानिए।
जयपुर की बस्सी विधानसभा सीट पर निर्दलीयों का कब्जा है। यहां बीते 15 साल से भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य कोई राष्ट्रीय पार्टी जीत हासिल नहीं कर पाई है। इस बार भी बस्सी राजस्थान चुनाव की हॉट सीट बनी हुई है।

बता दें कि बस्सी विधानसभा सीट साल 1962 में अस्तित्व में आई है। तब से लेकर साल 2018 तक 13 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। नौ बार भले ही बस्सी में भाजपा-कांग्रेस ने बाजी मारी है, मगर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2008 के बाद से निर्दलीय जीत रहे हैं।
वर्तमान में बस्सी से निर्दलीय लक्ष्मण मीणा विधायक हैं। साल 2018 में मीणा ने 42 हजार 764 मतों से भाजपा के कन्हैया लाल को हराया। लक्ष्मण मीणा ने 79878 व कन्हैया लाल ने 37114 वोट हासिल किए थे।
इससे पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव 2013 में निर्दलीय अंजू देवी धानुका ने लगातार दूसरी बार बाजी मारी। 11 हजार 339 मतों से अंजू ने एनपीईपी की अवंति को हराया था। यहां कांग्रेस के लक्ष्मण तीसरे व भाजपा के कन्हैया लाल चौथे नंबर पर रहे थे।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2008 में भी निर्दलीय हावी रहे। निर्दलीय अंजू देवी धानुका ने 21 हजार 932 वोटों से निर्दलीय कन्हैया लाल को हराया। इस बार भी कांग्रेस तीसरे व भाजपा चौथे नंबर पर रही। ऐसा नहीं है कि बस्सी में भाजपा-कांग्रेस का वोट बैंक नहीं है। यहां से भाजपा ने 1993, 1998 और 2003 में जीत दर्ज की है। वहीं, 1972, 1980 व 1967 ने बाजी मारी।
बस्सी में कब कौन जीता
चुनाव वर्ष-----राजनीतिक पार्टी
1962--------स्वतंत्र पार्टी
1967--------स्वतंत्र पार्टी
1972--------कांग्रेस
1977--------जनता पार्टी
1980--------कांग्रेस
1985--------कांग्रेस
1990--------निर्दलीय
1993--------भाजपा
1998--------भाजपा
2003--------भाजपा
2008--------निर्दलीय
2013--------निर्दलीय
2018--------निर्दलीय












Click it and Unblock the Notifications