महिला की शिकायत-मुझे व पति को WhatsApp ग्रुप में जोड़कर ये लोग डाल रहे मेरी गंदी तस्वीरें-वीडियो

बाड़मेर। राजस्थान के सरहदी जिले के बाड़मेर की एक महिला के लिए सोशल मीडिया सिरदर्द बन गया है। बुधवार को उसने बाड़मेर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा बताई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विवाहिता ने ज्ञापन में लिखा है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग सम्पादित की गई आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, जिससे उसकी बदनामी हो रही है।

Barmer woman Complaint to Superintendent of police against whatsapp group members

अपने पति के साथ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। विवाहिता ने बताया कि लंबे समय से कुछ लोग उसके फ़ोटो को गलत तरीके से इस्तेमाल कर अश्लील वीडियो बना रहे हैं। फेसबुक व व्हाट्सएप्प पर उसके नाम का ग्रुप बनाकर गलत कमेंट कर रहे हैं, जिससे उसकी छवि खराब हो रही है।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में व्यक्तियों के नंबरों को उल्लेख करते हुए बताया कि इन नंबरों से उसे और उसके पति को पहले तो व्हाट्सएप्प ग्रुप में जोड़ा जा रहा है। फिर उसकी एडिट करके बनाई गई अश्लील तस्वीरें व वीडियो डाली जा रही हैं। उन्हें वायरल भी करवाया जा रहा है। साथ ही आरोपी फ़ोटो के साथ पोस्ट वायरल कर पीड़िता को जबरन उठा ले जाने, अपहरण करने व बलात्कार करने की धमकियां दी रहे हैं।

विवाहिता के अनुसार इससे पूर्व भी कुछ लोगों ने उसके मॉडलिंग फ़ोटो को गलत तरीके से उपयोग में लेकर फेसबुक पर वायरल किया था, जिसको लेकर उसने बाड़मेर महिला पुलिस थाने में मामला भी दर्ज करवाया था। लेकिन बाड़मेर पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके चलते आरोपी अब उसके अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+