Barmer Exit Poll: राजस्थान में रविंद्र सिंह भाटी हार रहे, इनकी वजह से कोई दूसरा बनेगा बाड़मेर सांसद?
Barmer lok sabha Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की सबसे हॉट सीट बाड़मेर में रविंद्र सिंह भाटी की वजह से कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल चुनाव जीत सकते हैं। India News D-Dynamics के अनुसार राजस्थान में एनडीए को 20, इंडिया गठबंधन को 4 और अन्य को एक सीट दे रहा है जबकि जन की बात के एग्जिट पोल में एनडीए को 22 और इंडिया गठबंधन को 2-3 सीट मिल सकती है।
एनडीटीवी जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान की बाड़मेर सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी की लोकप्रियता का नुकसान भाजपा उम्मीदवार कैलाश चौधरी व कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल को फायदा हुआ है। ऐसे में बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से उम्मेदाराम बेनीवाल सांसद बनकर दिल्ली पहुंच सकते हैं।
हालांकि India Today-Axis My India Exit Poll 2024 का एग्जिट पोल का अनुमान है कि रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर में चुनाव जीत जाएंगे।

एग्जिट पोल के मुताबिक भारत-पाकिस्तान की सीमा से सटे बाड़मेर जिले में रविंद्र सिंह भाटी की लोकप्रियता तो बढ़ी है, मगर शिव विधानसभा क्षेत्र तक ही सीमित रही। जहां से राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में रविंद्र सिंह भाटी जीत दर्ज कर विधायक बने थे।
लोकसभा चुनाव 2023 में रविंद्र सिंह भाटी की बढ़ती लोकप्रियता कमाल नहीं दिखाने का अनुमान लगाया जा रहा है। रविंद्र सिंह भाटी की मौजूदगी से बाड़मेर में मुकाबला त्रिकोणीय बना और उसमें मोदी सरकार के मौजूदा मंत्री कैलाश चौधरी भी सीट हारते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि रविंद्र सिंह भाटी पहले भाजपा में ही थे। विधानसभा चुनाव में टिकट भी मांग रहे थे। टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर शिव सीट से चुनाव लड़ा और जीता। लोकसभा चुनाव के मैदान में भी भाटी निर्दलीय कूद गए। वहीं, कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल पहले हनुमान बेनीवाल वाली पार्टी आरएलपी में हुआ करते थे। आरएलपी की टिकट पर बायतु से चुनाव लड़ा और हार गए। फिर लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आरएलपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। टिकट लाए और अब उनकी जीत का अनुमान है।
कौनसा एग्जिट पोल किस-कितनी सीटें दे रहा?
LOKPOLL-MEGA एनडीए को 325-335, इंडिया गठबंधन को 155-165 व अन्य को 48-55 सीटें
Republic TV-PMARQ एनडीएम को 359, इंडिया गठबंधन को 154 अन्य को 30 सीटें
Republic Bharat - Matrize एनडीए को 353-368, इंडिया गठबंधन को 118-133, अन्य को 43-48 सीटें
Jab ki Baat एनडीए को 362 से 392, इंडिया गठबंधन को 141-161 व अन्य को 10-20 सीटें
Poll of Polls में एनडीए को 346-354, इंडिया गठबंधन को 142-151 व अन्य को 40-44 सीटें












Click it and Unblock the Notifications