प्रेमी के सामने पति को करंट से तड़पा-तड़पा कर मारा, फिर रातभर 'लाश' के साथ सोती रही पत्नी

बाड़मेर। औरत प्रेम की कसौटी पर खरी उतरे तो वह सत्यवान को यमराज से लेकर आने वाली सावित्री बन जाए और उसके उलट वो बाड़मेर जिले के चौहटन इलाके की पपूदेवी बन जाए तो अपने पति को करंट देकर तड़पा-तड़पा कर मार डाले।

बाड़मेर के चौहटन में पत्नी ने की पति की हत्या

बाड़मेर के चौहटन में पत्नी ने की पति की हत्या

राजस्थान के बाड़मेर जिले के चौहटन इलाके की महिला का यह कृत्य सभी को झकझोरने वाला है। पति को अपनी बीवी के नाजायज़ रिश्तों के बारे में पता चला तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक तरीके से उसकी हत्या कर डाली। यही नहीं ​बल्कि उसने पूरी रात पति की लाश के साथ गुजारी और सुबह नौटंकी शुरू कर दी। घरवालों और पुलिस के सामने आरोपी महिला ने नाटक किया कि करंट लगने से उसके पति की मौत हो गई। पुलिस भी बीस दिन इसी कहानी के मुग़ालते में रही, लेकिन बीते रविवार को पूरी कहानी ने दूसरा मोड़ ले लिया।

शुरुआत में सबने माना करंट से मौत

शुरुआत में सबने माना करंट से मौत

चौहटन सीओ अजीतसिंह के अनुसार 15 जून को मानाराम का घर में शव पड़ा मिला। पत्नी पपू देवी ने करंट की चपेट में आने से मौत होना बताया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। परिजनों ने भी इसे करंट से मौत मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से ही मृतक का भाई तोगाराम लगातार अपनी भाभी पर शक जता रहा था। इस पर परिवार के सदस्यों ने मानाराम की पत्नी से पूछा तो शुरुआत में वह गुमराह करती रही। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया।

 प्रेमी ने लाकर दी नींद की गोली

प्रेमी ने लाकर दी नींद की गोली

पुलिस के अनुसार पपू देवी ने परिजनों को बताया कि गांव में ही रहने वाले हनुमानाराम नामक युवक से उसके प्रेम संबध थे। इस बारे में पति मानाराम को पता चल गया था। हनुमानाराम के कहने पर दोनों ने मिलकर मानाराम को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसके लिए हनुमानाराम ने ही उसे नींद की गोलियां लाकर दी। पपू देवी ने नींद की गोलियां मानाराम को खाने में दे दी। फिर हनुमानाराम एक बिजली के तार लेकर आया। तार का एक हिस्सा प्लग में लगाया गया और दूसरे हिस्से की गोल रिंग बनाकर गहरी नींद में सो रहे मानाराम के हाथ और पैर की अगुंलियों में पहना दी। फिर बीवी ने स्वीच चालू कर दिया गया। बीवी और उसके प्रेमी के सामने ही मानाराम ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

नए सिरे से जांच शुरू

नए सिरे से जांच शुरू

मानाराम की मौत के बाद हनुमानाराम वहां से चला गया। उसके जाने के बाद पत्नी अपने पति के शव के पास ही सो गई। सवेरे उसने मानाराम के शरीर से निशान भी हटा दिए। फिर उसने परिवार के सामने मानाराम की करंट होने से मौत की बात का कोहराम मचाया। मामले का अब खुलासा होने पर पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+