नागरिकता संशोधन बिल : बाड़मेर में पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को हिन्दुस्तानी बनाने का काम शुरू, VIDEO

बाड़मेर। लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी नागरिकता संशोधन बिल पास होते ही पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना का शिकार होकर आए शरणार्थियों को भारत की नागरकिता देकर उन्हें हिन्दुस्तानी बनाने काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित राजस्थान के बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को शिविर लगाया गया है। शिविर में हिन्दू शरणार्थियों को भारत की नई नागरिकता आवेदन के साथ ही पुराने आवेदनों की कमी को पूरा किया जा रहा है। ​सुबह से ही शिविर में शरणार्थियों की भीड़ लगी हुई है।

Barmer administration held Camp For indian Citizenship to Hindu refugees

बाड़मेर के जिला कलेक्टर अंशदीप ने बताया कि जिला प्रशासन का मकसद है कि पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को नागरिकता के लिए विभाग दर विभाग चक्कर नहीं काटने पड़े। इसके लिए बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शिविर लगाया गया है। शिविर में नागरिकता से संबंधित सभी विभाग मौजूद हैं। शिविर से अधिक से अधिक शरणार्थियों को फायदा हो। इसके लिए खूब प्रचार प्रसार भी किया गया है।

Barmer administration held Camp For indian Citizenship to Hindu refugees

पाकिस्तानी शरणार्थियों के नेता नरपत सिंह धारा के अनुसार नागरिकता के लिए में आवेदन करने के बाद भी सरकारी विभागों के कई चक्कर काटने पड़ रहे थे। अब शिविर लगाकर सभी की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। 28 शरणार्थियों ने भारत की नागरिकता के लिए आवेदन कर रखा है। 23 हजार को पूर्व में नागरिकता मिल चुकी है। करीब 40 शरणार्थी ऐसे हैं, जो अब आवेदन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+