राजस्थान : छात्र कुश शर्मा ने सोशल मीडिया से 2 दिन में 57 सौ रुपए जुटाकर CM रिलीफ फंड में दिए

बारां। राजस्थान में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। पूरे प्रदेश में छह अप्रैल तक कोरोना पॉजिटिव केस 274 तक पहुंच गए। सबसे ज्यादा 92 केस अकेले राजधानी जयपुर से है। कोरोना के खिलाफ पूरा राजस्थान एकजुट होकर जंग लड़ रहा है। 24 मार्च से लॉकडाउन है। इस दौरान मजदूर, गरीब और असहाय लोगों के सामने पेट भरने की नौबत आ रही है। वहीं, सरकार को भी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए फंड की दरकार है।

बारां के शाहाबाद का रहने वाला है केशु

बारां के शाहाबाद का रहने वाला है केशु

ऐसे में हर कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना योगदान भी दे रहा है। दौसा में दो बच्चियों ने अपना गुल्लक तोड़कर सारी पॉकेट मनी सीएम रिलीफ फंड कर दी। इसी तरह से बारां जिले के शाहाबाद के एक छात्र केशु शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दो दिन में 5710 रुपए जुटाकर सीएम रिलीफ फंड में दिए हैं।

 जयपुर में पढ़ाई कर रहा केशु

जयपुर में पढ़ाई कर रहा केशु

केशु शर्मा ने बताया कि वह जयपुर में पढ़ाई कर रहा है। कोरोना वायरस फैलने और लॉकडाउन घोषित होने के चलते जयपुर से अपने घर आ गया। इस बीच प्रदेश की आर्थिक मदद करने की ठानी और मदद के संदेश के साथ अपने यूपीआई, फोन-पे, पेटीएम आदि नंबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साथी छात्रों से शेयर किए।

 अलवर-डूंगरपुर के दोस्तों ने भी की मदद

अलवर-डूंगरपुर के दोस्तों ने भी की मदद

नतीजा यह रहा कि सीएम रिलीफ फंड में आर्थिक मदद के लिए जयपुर, अलवर, डूंगरपुर तक से हर कोई दोस्त आगे आया। दस रुपए लेकर सौ रुपए तक का भी दान किया। महज दो दिन में 57 सौ रुपए एकत्रित हो गए। फिर केशु ने इस राशि का चेक सीएम रिलीफ फंड में जमा करवाने के लिए शाहाबाद उपखंड अधिकारी को सौंप दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+