Mahendrajeet Singh Malviya:: राजस्थान के इस नेता ने बीजेपी MP बनने के चक्कर में कांग्रेस की विधायकी भी गंवाई
Mahendrajeet Singh Malviya vs Rajkumar Roat: लोकसभा चुनाव 2024 में बांसवाड़ा सीट पर भाजपा के महेंद्रजीत सिंह मालवीय चुनाव हार गए हैं। भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) के राजकुमार रोत 2 लाख 47 हजार 054 वोटों से जीते हैं। बांसवाड़ा चुनाव में महेंद्रजीत सिंह मालवीय के साथ असली वाला मोय-मोय हो गया।
दरअसल, महेंद्रसिंह जीत मालवीय राजस्थान के वो नेता हैं, जिन्होंने भाजपा सांसद बनने के चक्कर में कांग्रेस की विधायकी भी गंवा दी। महेंद्रजीत सिंह मालवीय के चुनाव प्रचार में पीएम मोदी ने भी चुनाव प्रचार किया था।

बांसवाड़ा लोकसभा सीट चुनाव परिणाम
लोकसभा चुनाव 2024 में बांसवाड़ा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार रोत ने 820831 वोट और भाजपा उम्मीदवार महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने 573777 वोट हासिल किए। तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार ने 74 हजार 598 वोट प्राप्त किए।
लोकसभा चुनाव 2019 में बांसवाड़ा में भाजपा के कनक मल कटारा ने जीत दर्ज की थी। कटारा को 7,11,709 वोट मिले थे। कांग्रेस के ताराचंद भगोरा को 4,06,245 वोट मिले थे। रत आदिवासी पार्टी (बीटीपी) के कांतिलाल रोत को 2,50,761 वोट मिले थे।
बागीदौरा उपचुनाव भी बाप ने जीता
बांसवाड़ा की बागीदौरा सीट पर विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्रजीत सिंह मालवीय जीतकर विधायक बने थे। बाद में कांग्रेस विधायक छोड़कर भाजपा ज्वाइन की और लोकसभा का टिकट भी लाए।
बागीदौरा सीट पर उपचुनाव हुए, जिनमें बाप उम्मीदवार जयकृष्ण पटेल ने 122573 वोट हासिल कर 51434 मतों से जीत दर्ज की। सुभाष तंबोलिया को 71139 वोट मिले।
उल्लेखनीय है कि राजकुमार रोत डूंगरपुर जिले की चौरासी सीट से बाप विधायक हैं। बांसवाड़ा लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद रोत की सीट चौरासी पर भी उपचुनाव होंगे।
आदिवासी बाहुल्य सीट बांसवाड़ा पर लोकसभा चुनाव 2014 बीजेपी उम्मीदवार मानशंकर निनामा ने कांग्रेस उम्मीदवार रेशम मालवीय को 91,916 मतों से हराया था। बीजेपी के मानशंकर निनामा को 5,77,433 व कांग्रेस की रेशम मालवीय को 4,85,517 वोट मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications