Sikar Bank Loot : 4 बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटी बैंक, कर्मचारियों-ग्राहकों को बैंक में बंद कर लगा गए ताला

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के दादिया थाना इलाके के कूदन गांव में शनिवार को दिनदहाड़े चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने बैंक लूट लिया। जानकारी के अनुसार कूदन गांव के बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अपराह्न तीन बजे चार नकाबपोश लुटेरे हाथ में रिवाल्वर लहराते हुए बैंक में घुसे और बैंक का गेट बंद कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों को धमकी देने के साथ मारपीट की और सभी कर्मचारियों को कोने में खड़ा कर दिया।

Bank Loot in Kudan Village of Sikar Rajasthan

लूटेरो ने तिजोरी की चाबी मांगी और बैंक में से एक लाख 38 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। वहीं, लूटेरे सभी कर्मचारियों को बैंक के अंदर बंद करके बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। लूट की यह सारी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात के बाद सीकर से पुलिस उपाधीक्षक कमल सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।

सीकर, चूरू और झुंझुनूं में नाकाबंदी करवाई गई, मगर देर शाम तक लुटेरों का पता नहीं चल पाया। यह भी सामने आया है कि बैंककर्मियों के विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायर भी किया। फरार होने के साथ ही बदमाशों ने बैंककर्मियों के मोबाइल भी छीन लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैली हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+