राजस्थान : व्यापारी पर ताबड़तोड़ हमला, पेट और सीने को चाकुओं से गोदा
प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक व्यापारी पर चाकू से ताबतोड़ हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला प्रतापगढ़ के पारसोला थाना क्षेत्र के मुंगाणा का है।

पुलिस थानाधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि घायल व्यवसायी के पुत्र मयंक द्वारा दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि उसका पिता पेट्रोल पम्प के पास मेडिकल स्टोर पर दादी के लिए दवाई लेने जा रहा था। तब बदमाश वहां आ पहुंचा और धार-धार हथियार चाकू से उस पर ताबातोड़ हमले किए। इसमें व्यवसायी दिनेश जैन बुरी तरह घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। यहां से व्यवसायी को उदयपुर रैफर कर दिया गया।
थानाधिकारी ने बताया कि घटना के बाद ही पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुटी और आरोपी तिलक भोई को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। वारदात के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इधर, परिजनों का कहना है कि बदमाश द्वारा बड़ी बेरहमी से कई बार व्यवसायी पर चाकू से हमला किया गया। चाकू से शरीर पर कई वार किए। परिजनों ने मांग की है कि पुलिस इस मामले में सख्ती से कार्रवाई करें।












Click it and Unblock the Notifications