Rajasthan News;81 विधायकों के इस्तीफों के दस्तावेजों पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का बड़ा बयान,देखिए
Rajasthan News:पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में सियासी ड्रामें और विधायकों के इस्तीफे का मामला बार फिर से विधानसभा से बाहर निकला है।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय हुए 81 विधायकों के इस्तीफों से जुड़े दस्तावेज कोर्ट में पेश कर दिए है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि गहलोत सरकार के समय जो 81 इस्तीफों से जुड़े दस्तावेजों मेरे पास थे उनके आधार पर कोर्ट में पेश किया है। हालाकि विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने यह तो नहीं बताया कि उन्होंने कोर्ट में क्या पेश किया है।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी देर शाम को दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। जहां उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर ट्रस्ट के पुजारियों ने अध्यक्ष को बालाजी महाराज के आशीर्वाद स्वरूप सोने के चोले का टीका लगाया।
मीडिया से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान की विधानसभा को जल्द ही डिजिटल और पेपरलेस बनाने को लेकर काम करेंगे।
साथ ही उन्होंने बताया कि मैं मेहंदीपुर बालाजी कुछ समय के बाद आया हूं। यहां बालाजी महाराज के दर्शन कर सुखद अनुभव की अनुभूति हुई है।
पहले यहां श्रद्धालुओं के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं थी। लेकिन अब यहां मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए दर्शनों की सुचारू व्यवस्थाएं की गई है।
मेहंदीपुर बालाजी के मंदिर को लेकर पूरे देश के लोगों में विशेष आस्था है। वहीं जब से राम मंदिर बना है। तब से जहां भी बालाजी महाराज के मंदिर है, वहां लोगों का भाव बढ़ा है।
साथ ही राम मंदिर निर्माण के बाद बुजुर्ग ही नहीं नौजवान भी भगवान की भक्ति के प्रति आकर्षित हुए है। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ने मंदिर ट्रस्ट के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज का आभार व्यक्त किया।
निवर्तमान गहलोत सरकार के दौरान विधासभा स्पीकर को 81 विधायकों के इस्तीफा देने के मामले में उन्होंने कहा- जो कोई भी विधानसभा के अंदर दस्तावेज मौजूद थे।
उसके आधार पर कोर्ट में जजमेंट किया है। उन्होंने क्या रखा, इसपर गहराई में मैं नहीं जाऊंगा। लेकिन जो सत्य है, जो कुछ 81 एमएलए ने कहा है। जो भी कोई परीक्षण या कोई जानकारी है, वो विधानसभा में उपलब्ध नहीं है।
पहले जिन 81 एमएलए ने इस्तीफा दिया, बाद में वही लोग लिखकर दे रहे है कि, हमने इस्तीफा स्वेच्छा से नहीं दिया। इस तरह की कई विसंगतियां है। वहीं न्यायालय में ये प्रकरण है।
इसलिए इस मामले में मैं ज्यादा टिप्पणी नहीं कर सकता। न्यायालय का जजमेंट आने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
देवनानी ने विधानसभा के लिए कहा राजस्थान विधानसभा एक ऐसी विधानसभा है जिसकी गरिमा और मर्यादा दोनों है। ऐसी देश में मात्र तीन चार विधानसभा हैं अब जल्दी राजस्थान विधानसभा को डिजिटल बनाने का काम किया जा रहा है।
जिसके चलते पेपरलेस विधानसभा बनाने पर भी काम लगभग 70-80 फीसदी हुआ है। जल्द ही 20- 30 फीसदी काम भी इस पर पूरा होगा।
साथ ही उन्होंने कहा- जिस प्रकार संसद का चैनल है। उस प्रकार यहां भी विधानसभा की वेबसाइट चैनल भी बनेगी, और साथ में डिजिटल चैनल भी बनेगा।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष के दौरे के समय एसडीएम नवनीत कुमार,तहसीलदार दिनेश कुमार मीना, बालाजी थाना प्रभारी बुद्धिप्रसाद, चौकी इंचार्ज विजेंद्र मावई सहित कई भाजपाइयों के साथ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications