Rajasthan: 7 विधानसभा सीटों का उपचुनाव, कांग्रेस ने लगा दी नेताओं की फौज, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Rajasthan By Election Congress List News: प्रदेशी की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी नेताओं की फौज चुनावी मैदान में उतार दी है। आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव और संगठन प्रभारियों को नियुक्त कर लिस्ट जारी कर दी है।

कांग्रेस ने हरियाणा की हार से सबक लेते हुए आज जारी की लिस्ट में भाजपा नेताओं को सीधा मैसेज दिया है कि वो जितना तेज दौड़ रहे है कांग्रेस उससे धीरे नहीं चल रही है। यानी सभी सात सीटों पर 4-4 नेताओं को चुनाव प्रभारी बना कर लम्बी लिस्ट जारी की है।

चुनाव और संगठन प्रभारी की जारी हुई लिस्ट में कांग्रेस ने पायलट के साथ गहलोत खेमे को साधने की कोशिश की है। पायलट के गढ़ टोंक और दौसा में इसका मैसेज देने की पूरी कोशिश की है ताकि कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों में मिस मैसेज ना जाए।

assembly-by-election-congress-has-deployed-an-army-of-leaders-and-given-them-responsibility

आपकों बता दे कि राजस्थान में सात सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है और चुनावी रण की तैयारी में पूरी ताकत झोंक दी है।

दरअसल उपचुनाव को लेकर बुधवार को पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस वॉर रूम में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में उपचुनाव वाली 7 सीटों को लेकर रणनीति बनाई गई।

उपचुनाव में गठबंधन के सवाल पर डोटासरा ने कहा कि कुछ सीटों पर गठबंधन की बात है लेकिन वह पार्टी का आलाकमान तय करेगा। संगठन स्तर पर हमारी और से सभी सीटों पर तैयारी पूरी है।

बैठक के बाद कांग्रेस ने सभी सातों सीटों पर चुनाव प्रभारी और संगठन प्रभारियों की नियुक्ति आदेश प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जारी कर दिए है।

देवली उनियारा में किसे दी जिम्मेदारी ?

सचिन पायलट का गढ़ मानी जाने वाली टोंक जिले की देवली उनियारा सीट पर बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, कांग्रेस नेता करण सिंह उच्चियारड़ा, महिला नेता राखी गौतम और पूर्व अध्यक्ष किशनलाल को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संगठन प्रभारी के रूप में यहां रामविलास चौधरी और प्रशांत शर्मा को दी गई है।

अब इस लिस्ट में रामविलास चौधरी जहां गहलोत खेमे के माने जाते है और वर्तमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष भी है तो वहीं प्रशांत शर्मा सचिन पायलट खेमे के नेता है। जिसके चलते दोनों ही खेमों को पूरी तरह से साधा गया है।

चौरासी पर किसे मिली जिम्मेदारी ?

भारत आदिवासी पार्टी के सांसद बने राजकुमार रोत की चौरासी सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, पूर्व विधायक पुष्कर लाल डांगी, विधायक चेतन पटेल और जगदीश श्रीमाली को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं संगठन प्रभारी गोपाल कृष्ण शर्मा और हंनगामी लाल मेवाड़ा को नियुक्त किया गया है।

किरोड़ी मीना के गढ़ में किसे दी जिम्मेदारी

दौसा विधानसभा सीट पर विधायक रफीक खान, विधायक डूंगरराम गेदर, द्रौपदी कोहली और महेंद्र गहलोत को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रमेश खंडेलवाल और पुष्पेष भारद्वाज को संगठन प्रभारी बनाया गया है। आपकों बता दे कि दौसा सीट पर मुरारी लाल मीणा के सांसद बनने के बाद उपचुनाव हो रहा है।

झुंझुनूं में किसे दी जिम्मेदारी

झुंझुनूं विधानसभा सीट पर विधायक हाकम अली, विधायक अमित चाचान, विधायक अनिल शर्मा और हेमसिंह शेखावत को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। संगठन प्रभारी के रूप में यहां नसीम अख्तर और रामसिंह कस्वां को जिम्मा दिया गया है।

रामगढ़ में अब किसके कंधे बागड़ोर

रामगढ़ सीट पर विधायक रोहित बोहरा, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौर, विधायक विकास चौधरी, विधायक रूपेंद्र सिंह कुन्नर को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि रमेश खंडेलवाल और यशवंत गुर्जर को संगठन प्रभारी बनाया गया है।

हनुमान बेनीवाल की सीट खींवसर की किसे दी जिम्मेदारी

हनुमान बेनीवाल के सांसद बनने से खाली हुई नागौर की खींवसर सीट पर विधायक पूसाराम गोदारा, जगदीश जांगिड़, अभिषेक चौधरी और गजेंद्र सांखला को इलेक्शन इन-चार्ज बनाया गया है। जबकि यहां संगठन प्रभारी के रूप में रामविलास चौधरी और मनोज मेघवाल को तैनात किया गया है।

सलुम्बर में किला फतेह की जिम्मेदारी किसे

सलुम्बर सीट पर पूर्व मंत्री अर्जुन बामनिया, पूर्व विधायक रामलाल मीणा, प्रमोद सिसोदिया, प्रेम कुमार पाटीदार को कांग्रेस ने चुनाव प्रभारी बनाया है तो वहीं संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी रतन देवासी और राजेंद्र को दी गई है।

इसके अलावा कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए पीसीसी हेडक्वार्टर, मीडिया कमेटी और वॉर रूम कमेटी के सदस्यों के नामों की भी घोषणा की है। आपकों बता दे कि राजस्थान की इन सभी 7 सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+