Rajasthan News: सीएम भजनलाल के X प्लेटफॉर्म से ‘मोदी का परिवार' हटाते ही यह क्या हुआ ? जानिए आप भी

Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3.0 की शपथ लेकर हैट्रिक लगाई और फिर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपील करते हुए कहा कि सभी "मोदी का परिवार स्लोगन" हटा ले।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने X प्लेटफॉर्म से 'मोदी का परिवार' स्लोगन हटाते ही प्रोफाइल बदली तो X प्लेटफॉर्म से ब्लू टिक ही गायब हो गया।

as-soon-as-cm-bhajan-lal-removed-modi-ka-parivar-from-x-platform-the-blue-tick-disappeared

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेताओं से मोदी का परिवार हटाने की अपील की थी> इसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने सोशल साइट 'X' प्लेटफॉर्म से मोदी का परिवार स्लोगन हटा दिया। इसकी वजह से उनके 'X' प्लेटफॉर्म से ब्लू टिक चला गया।

पीएम मोदी ने सभी भाजपा नेताओं से अपील करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "चुनाव अभियान के दौरान, पूरे भारत में लोगों ने मेरे प्रति स्नेह के प्रतीक के रूप में अपने सोशल मीडिया पर 'मोदी का परिवार' जोड़ा, इससे मुझे बहुत ताकत मिली।

भारत की जनता ने एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत दिया है, जो एक तरह का रिकॉर्ड है और हमें अपने देश की भलाई के लिए काम करते रहने का जनादेश दिया है।

हम सभी के एक परिवार होने का संदेश प्रभावी ढंग से दिए जाने के बाद, मैं एक बार फिर भारत के लोगों को धन्यवाद देता हूं और अनुरोध करता हूं कि अब आप अपनी सोशल मीडिया संपत्तियों से 'मोदी का परिवार' हटा दें।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मादी की अपील के बाद सभी सोशल मीडिया अकाउंट से 'मोदी का परिवार' स्लोगन हटा लिया है।

भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, भागीरथ चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल और भजनलाल सरकारके अधिकतर मंत्रियों ने अपने सोशल मीडिया से मोदी का परिवार हटा दिया। इसकी वजह से कई नेताओं ने अपना ब्लू टिक गवां दिया।

जानिए क्यों लगाया था 'मोदी का परिवार' ?
आरजेडी नेता लालू यादव ने पटना में आयोजित रैली में था कि मोदी को संतान क्यों नहीं है ? उनके पास परिवार नहीं है।

पीएम मोदी ने तेलंगाना की रैली में जवाब देते हुए कहा था कि इन्हें बताना चाहता हूं कि मेरा देश 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार है।

पीएम मोदी के बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने अमित शाह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान जैसे बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने नाम के साथ मोदी का परिवार लिखना शुरू कर दिया था। इसके बाद सभी नेताओं ने अपने प्रोफाइल में परिवर्तन करते हुए मोदी का परिवार लिखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+