Bhairav Battalions: क्या है Army Day परेड में पहली बार नजर आई भैरव बटालियन? जयपुर में भौकाल से कांपा पाकिस्तान
Army Day Bhairav Battalions: आज 15 जनवरी 2026 को जयपुर का महल रोड भारतीय सेना के अदम्य साहस और भविष्य की युद्ध तकनीक का गवाह बना। सुबह 10 बजे शुरू हुई 78वीं सेना दिवस परेड में भारत ने पहली बार अपनी 'भैरव कमांडो बटालियन' (Bhairav Battalions) और अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर्स के बेड़े को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कर दुनिया को अपनी बढ़ती सैन्य शक्ति का संदेश दिया है।
'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता और वैश्विक युद्धों के अनुभवों से सीख लेते हुए, इस बार की परेड में केवल पारंपरिक हथियार ही नहीं, बल्कि कामिकाजे ड्रोन, रोबोटिक डॉग्स और ब्रह्मोस जैसे घातक मिसाइल सिस्टम का बेजोड़ संगम देखने को मिला। गुलाबी नगरी में पहली बार छावनी से बाहर आयोजित इस मेगा इवेंट ने आधुनिक तकनीक और 'फाइट टुनाइट' की रणनीति को धरातल पर उतारकर यह स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय सेना अब पूरी तरह डेटा-केंद्रित और हाई-टेक युद्ध के लिए तैयार है।

भैरव बटालियन, भारतीय सेना का नया और घातक 'गेम चेंजर' (Army Day Bhairav Battalions)
इस साल की परेड का सबसे बड़ा आकर्षण नई भैरव कमांडो बटालियन रही। यह यूनिट सामान्य पैदल सेना और पैरा स्पेशल फोर्स के बीच की एक मजबूत कड़ी है।
ये भी पढ़ें: Republic Day 2026 Chief Guest: तोड़ी सालों पुरानी परंपरा, भारत ने एक साथ 2 दिग्गजों को क्यों भेजा न्योता?
संरचना: हर बटालियन में करीब 250 चुनिंदा सैनिक होते हैं, जिन्हें अलग-अलग सैन्य शाखाओं से कड़ी ट्रेनिंग के बाद चुना जाता है।
भूमिका: इनका गठन 'ऑपरेशन सिंदूर' के अनुभवों के आधार पर किया गया है। ये यूनिट्स पहाड़, रेगिस्तान और जंगल जैसे किसी भी इलाके में बिना किसी देरी के तुरंत (Quick Reaction) और सटीक हमला करने के लिए जानी जाती हैं।
भविष्य: वर्तमान में 15 बटालियनें सक्रिय हैं, जिन्हें जल्द ही बढ़ाकर 25 किया जाएगा। जयपुर के बाद यह दस्ता 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर भी नजर आएगा।
Bhairav Battalion at Army Parade in Jaipur.#ARMY #ArmyDay pic.twitter.com/C6aqSgJcC0
— Sandeep Panwar (@tweet_sandeep) January 15, 2026
मिसाइल और आर्टिलरी, 'मेक इन इंडिया' का दम
परेड में सेना की तोपखाना और रॉकेट शक्ति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मुख्य हथियारों में शामिल रहे:
मिसाइल सिस्टम: सुपरसोनिक ब्रह्मोस, पिनाका रॉकेट सिस्टम, और बीएम-21 ग्रैड।
आकाशतीर सिस्टम: स्वदेशी हवाई सुरक्षा प्रणाली जो दुश्मन के विमानों को पलक झपकते नेस्तनाबूद कर सकती है।
आधुनिक तोपें: अमेरिका से आई M-777 लाइटवेट होवित्जर और भारत की एडवांस्ड टोइड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS)।
Army Day 2026: ड्रोन और रोबोटिक वॉरियर्स का प्रदर्शन
युद्ध के बदलते स्वरूप को देखते हुए सेना ने अपनी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर क्षमता का प्रदर्शन किया:
कामिकाजे ड्रोन: मिनी हार्पी, हारोप और स्काई स्ट्राइकर जैसे ड्रोन जो खुद मिसाइल बनकर दुश्मन पर गिरते हैं।
रोबोटिक वाहन: एयरावत 1000 और सैपर स्काउट मानवरहित वाहन, जो रसद पहुंचाने और बारूदी सुरंगों का पता लगाने में सक्षम हैं।
एंटी-ड्रोन सिस्टम: दुश्मन के ड्रोन को बेअसर करने के लिए त्रिशूल, हिमशक्ति और संयुक्ता जैमर स्टेशन का लाइव प्रदर्शन किया गया।
Army Day 2026: टी-90 भीष्म और अपाचे का महासंगम
आसमान से लेकर जमीन तक भारतीय सेना की ताकत बेजोड़ दिखी:
अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर: जोधपुर स्थित 451 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन के अपाचे हेलिकॉप्टर्स ने पहली बार सेना दिवस परेड में हिस्सा लिया। इनका नवीनतम बैच दिसंबर 2025 में ही सेना को मिला है।
भीष्म टैंक: टी-90 भीष्म टैंकों और कल्याणी एम-4 (नंदीघोष) बख्तरबंद वाहनों की गड़गड़ाहट ने महल रोड को थर्रा दिया।
ऑल-टरेन वाहन: रेगिस्तान और दुर्गम रास्तों के लिए शेरपा और क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल्स का भी प्रदर्शन हुआ।
यह परेड न केवल सेना के शौर्य का उत्सव है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और 'फ्यूचरिस्टिक आर्मी' की दिशा में एक बड़ा कदम है।












Click it and Unblock the Notifications