डर्टी कॉमेडी वाली Apoorva Makhija अब राजस्‍थान में इस अंदाज में आएंगीं नजर, खास जगह शूट होगा VIDEO

Apoorva Makhija: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में की गई अश्‍लील टिप्पणियों के कारण चर्चा में आई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा अब राजस्‍थान के उदयपुर में दिखाई देंगी। वे राजस्थान में होने वाले आईफा (इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी) शो के लिए 20 फरवरी 2025 को शूट करेंगी, जहां वे उदयपुर के सिटी पैलेस, अमराई घाट और पिछोला झील जैसे शानदार स्थानों पर वीडियो शूट करेंगी। यह शूट राजस्थान के पर्यटन को प्रमोट करने के लिए होगा और अपूर्वा राजस्थान की संस्कृति को दुनिया भर में प्रदर्शित करेंगी।

अपूर्वा मखीजा के इंस्टाग्राम पर 27 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। आईफा 2025 जयपुर के इस प्री-ईवेंट ट्रेजर हंट का भी हिस्सा होंगी। इसमें वे अभिनेता अली फजल के साथ मिलकर राजस्थान के पर्यटन स्थल को प्रमोट करेंगी। यह ट्रेजर हंट इवेंट राजस्थान के सात प्रमुख शहरों में हो रहा है, जिसमें उदयपुर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, भरतपुर, कोटा और जयपुर शामिल हैं।

Apoorva Makhija

हालांकि, अपूर्वा मखीजा का नाम हाल ही में एक विवाद में आया है, जब 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में पेरेंट्स और महिलाओं के खिलाफ की गई भद्दी टिप्पणियों को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इस शो पर आरोप लगे हैं कि यह कॉमेडी के नाम पर समाज में अश्लीलता और ऑब्सेनिटी फैला रहा है। कोटा में वकीलों ने अपूर्वा मखीजा सहित अन्य शो के प्रतिभागियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था, और कहा था कि यह देश की सामाजिक व्यवस्था और नैतिक मूल्यों पर प्रतिकूल असर डालता है।

'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने अपनी बोल्ड कॉमेडी से चर्चा बटोरी थी। शो में की गई टिप्पणियों ने सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक विरोध को जन्म दिया था। यह शो 8 फरवरी को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था और अब तक लाखों दर्शक इसे देख चुके हैं।

विवाद के बावजूद, अपूर्वा मखीजा और अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के नाम आईफा आयोजकों की सूची में बने हुए हैं। यह उनके करियर के लिए एक अहम मोड़ है, जहां वे पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अपना योगदान देंगी।

यह भी पढ़ें- Apoorva Mukhija Tattoos Story: 'कलेशी औरत' के नाम से फेमस अपूर्वा मुखीजा के शरीर पर गुदे 5 टैटू! जानें राज?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+