पाकिस्तान से अंजू का नया VIDEO आया सामने, गोल्डन लहंगे में आई नजर, अब MP पुलिस भी करेगी केस की जांच
भारत की अंजू के पाकिस्तान से नित नए वीडियो सामने आए हैं। अब वे निकाह के बाद नसरुल्लाह के साथ सुनहरे लहंगे में नजर आई है।
राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्तान जाकर प्रेमी नसरुल्लाह से शादी करने वाली अंजू का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे गोल्डन लहंगे में नजर आई है। दुल्हन की ड्रेस में अंजू बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
दो बच्चों की मां अंजू नसरुल्लाह से शादी करके फातिमा बन गई। शादी के बाद अंजू कभी बुर्के में बिरयानी खाती नजर आई तो कभी तोहफे में फ्लैट लेते दिखीं। अब अंजू का नया वीडियो वायरल हो रहा है।

अपने नए वीडियो में अंजू किसी समारोह में पति नसरुल्लाह के साथ बैठी नजर आ रही है। वीडियो को दिलीप कुमार खत्री नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। वायरल वीडियो में अंजू लहंगा पहने, मेकअप लगाए और मास्क पहने बैठी है।
अंजू की पाकिस्तान वाली लव स्टोरी की अब मध्य प्रदेश पुलिस भी जांच करेगी, क्योंकि अंजू मूलरूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के टेकनपुर की रहने वाली है। अंजू के पिता यहीं पर रहते हैं। बचपन में अंजू ननिहाल यूपी में रही। वहीं पर शादी हुई। शादी के बाद पति अरिवंद के साथ राजस्थान के भिवाड़ी में रहने लगी।
इधर, मध्य प्रदेश गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अंजू के केस में जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि जिस तरह से अंजू की पाकिस्तान में खातिरदारी हो रही है और उसे महंगे तोहफे मिल रहे हैं। उससे कई संदेह पैदा हो रहे हैं।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस की स्पेशल ब्रांच को निर्देशित किया है कि अंजू के पाकिस्तान वाले मामले की बारीकी से जांच की जाए। कहीं यह इंटरनेशनल साजिश तो नहीं है? अंजू केस में इंटनेशनल कॉन्सपिरेसी को ध्यान में रख कर जांच करें।
उल्लेखनीय है कि अंजू की शादी 2007 में यूपी के बलिया के अरविंद से शादी हुई। दोनों के एक बेटा व बेटी है। 2019 में अंजू की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी, जो प्यार में बदल गई। 21 जुलाई 2023 को पति अरविंद व दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान चली गई और प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर लिया और नया नाम फातिमा रख लिया।












Click it and Unblock the Notifications