Rajasthan: भारत बंद के दौरान आक्रोश रैली में सांसद हरीशचंद्र मीना का बड़ा बयान, जानिए क्या बोले?
Bharat Bandh Rajasthan News: भारत बंद को लेकर आज राजस्थान में पूरा असर देखने को मिला। आज सुबह से राजस्थान में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहे। प्रदेश के सभी जिलों में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया।
राजस्थान के टोंक में भी आरक्षण में क्रिमिलेयर को लेकर निकाली गई आक्रोश रैली में सांसद हरीशचंद्र मीना सहित कई कांग्रेसी नेता शामिल हुए। इस दौरान शहर की सड़कों पर लोगों का सैलाब उमड़ा, भारी तादाद में महिलाएं भी आक्रोश रैली में शामिल हुई।
इस दौरान सांसद हरीशचंद्र मीना ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए कहा कि दलितों के आरक्षण में जो छेड़खानी की जा रही है, जो तानाशाही ठोकी जा रही है इस देश में, जो संविधान को नष्ट किया जा रहा है उन सबके मिलाकर लोग सड़कों पर आवाज दे रहे है।

लोकतंत्र बचाने के लिए हम सब एक है, आरक्षण बचाने के लिए भी हम एक है, यह जो फूट डालो राज करो का सिस्टम अब नहीं चलेगा, जनता इससे ऊब चुकी है।
Recommended Video
सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर सांसद हरीशचंद्र मीना ने कहा कि कोर्ट का आदेश जनता से बड़ा नहीं हो सकता है,लोकतंत्र में जनता बड़ी होती है और आदेश बदले भी जाते है व्यवस्था है उसकी, सरकार से हम मांग करते है कि जो सुप्रीम कोर्ट का आदेश है उसके लिए संसद में बिल लेकर आए और उसकों निरस्त करे।
कांग्रेस के समर्थन पर हरीशंचंद्र मीना ने कहा कि यह कांग्रेस और बीजेपी की लड़ाई नहीं है। यह जनता की लड़ाई है। जनता के हक की लड़ाई है। जनता के अधिकारी की लड़ाई है। संविधान बचाने की लड़ाई है। लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है।
सांसद हरीशचंद्र मीना ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाएगी तब तक हम संघर्ष करने के लिए तैयार है। जनता हमारे साथ है। हर जोर जुलुम की टक्कर में जनता लड़ाई लड़ने को तैयार है।
भाजपा नेताओं के बयानों को लेकर कहा कि मुझे उनके बारे में कुछ नहीं कहना है। यह बीजेपी की लड़ाई नहीं है। यह जनता के हकों की लड़ाई है। दलित,गरीब सबके हितों की लड़ाई है।












Click it and Unblock the Notifications