राजस्थान की बेटी के नाम अमिताभ बच्चन का भावुक खत, लिखा-डियर पायल...

उदयपुर। माय डियर पायल.. तुम्हारे असीम प्यार और मेरी पोती आराध्या के साथ मेरी तस्वीर को खूबसूरती से पिरोने के लिए बहुत-बहुत आभार...। तुम्हारे दादा के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ...। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे...। मुझे ये यकीन है कि वे जहां भी होंगे तुम्हें देखते होंगे और सदैव तुम्हारी रक्षा करेंगे...। ये चंद लाइनें उस खत की हैंं, जो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने राजस्थान के उदयपुर की बेटी पायल त्रिवेदी को लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने पायल को अपना ऑटोग्राफ किया हुआ एक फोटो भी भेजा है।

Amitabh Bachchan letter to Udaipur girl Payal Trivedi

पुणे से फैशन डिजाइनिंग कोर्स कर रही पायल

बता दें कि उदयपुर की पायल त्रिवेदी महाराष्ट्र के पुणे से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। वह हाल ही अपने भाई सागर त्रिवेदी के साथ केबीसी-11 के सेट पर अमिताभ बच्चन से मिली थी। सागर पुणे में ही एसेंचर कंपनी में कार्यरत है और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट के तहत वे कई सारे बॉलीवुड शोज से जुड़े हुए हैं।

पायल ने अमिताभ बच्चन को भेंट की थी तस्वीर

सागर ने बताया कि वे सिंगर भी हैं और प्लेबैक सिंगिंग उनका सपना है। पायल अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन है और उनसे मिलने का सपना पूरा हो गया। पायल ने अमिताभ को कढ़ाई से बनाई उनकी और आराध्या की तस्वीर और अपने हाथ से लिखा हुआ एक नोट उनके बर्थ डे विशेज के तौर पर भेंट किया था। इसी का आभार व्यक्त करते हुए अमिताभ बच्चन ने उन्हें खत लिखा।

दादा के रूप में देखती हूं उनको-पायल

उदयपुर के 98-ए, ब्लाक श्रीनाथ नगर सेक्टर 9 की रहने वाली पायल त्रिवेदी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे अमिताभ बच्चन को अपने दादा के रूप में देखती हैं। पिछले दिनों केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन से मुलाकात हुई तो उन्हें बताया भी था कि मेरे दादाजी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी बहुत याद आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+