राजस्थान में बीजेपी निकालेगी परिवर्तन यात्रा, 3 सितंबर को बेणेश्वर धाम से अमित शाह करेंगे शुभारंभ

BJP Parivartan Yatra: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के कुछ महीने ही बचे हैं। ऐसे में बेणेश्वर धाम में बीजेपी वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह परिवर्तन यात्रा का आगाज करेंगे। 3 सितंबर को अमित शाह परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे।

राजस्थान चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी है। एक तरफ जहां बीजेपी गहलोत सरकार को भ्रष्टाचार और महिला अपराध, कानून व्यवस्था को लेकर जमकर घरे रही है तो दूसरी तरफ अब जनता के बीच जाने के लिए पार्टी परिवर्तन यात्रा निकालेगी।

 BJP Parivartan Yatra

बीजेपी राजस्थान में एक साथ चारों दिशाओं से परिवर्तन यात्राएं शुरू करेंगी। दक्षिण में वागड़ अंचल से पार्टी की परिवर्तन यात्रा तीन सितंबर से शुरू होगी, जिसको अमित शाह बेणेश्वरधाम (डूंगरपुर) से रवाना करेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

चुनावी मोड में आ चुकी बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। ऐसे में 3 महीने से भी कम का समय बचा होने के चलते पार्टी जनता के बीच पहुंच बना रही है। वोटरों को साधने के लिए भाजपा एक साथ कई परिवर्तन यात्रा शुरू करने जा रही है।

चारों दिशाओं से निकलेंगी यात्राएं

जिनमें बेणेश्वरधाम के अलावा गोगामेड़ी मंदिर (हनुमानगढ़), त्रिनेत्र गणेश मंदिर (सवाईमाधोपुर) और रामदेवरा (जैसलमेर) से भी यात्राएं निकाली जाएगी। चारों परिवर्तन यात्राओं का समापनजयपुर के धानक्या में 25 सितंबर को होगा। जहां पीएम नरेंद्र मोदी समापन सभा को संबोधित करेंगे।

हर यात्रा से 50 सीटें कवर करने का प्लान

चार यात्राओं से भाजपा 50 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने की रणनीति बना रही है। राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों तक पहुंचने का प्लान तैयार किया गया है। क्योंकि चारों यात्राओं का रास्ता अलग-अलग है। ऐसे में हर यात्रा एक दिन में करीब तीन विधानसभा को कवर करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+