अमित शाह बोले-जब तक 'कसाब' को खत्म नहीं करोगे, तब तक यूपी को मुक्ति मिलने वाली नहीं
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान गर्मी बढ़ने के साथ-साथ सियासी पारा भी बढ़ने लगा है। उत्तर प्रदेश में 23 मार्च को चौथे चरण के लिए मतदान होगा और उसका चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है।
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान गर्मी बढ़ने के साथ-साथ सियासी पारा भी बढ़ने लगा है। उत्तर प्रदेश में 23 मार्च को चौथे चरण के लिए मतदान होगा और उसका चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। पर अगले चरण के चुनावों के लिए जनता के बीच अपनी पैठ बढ़ाने के लिए लगातार राजनीतिक पार्टियां कोशिश कर रही हैं। इस बीच चौरा-चोरी में रैली के दौरान अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इस बार के चुनाव में कसाब से मुक्ति पा लेगी।

उन्होंने कहा कि भाइयों कसाब से कुछ और मतलब मत निकालिएगा। अमित शाह ने कहा कि कसाब से मेरा मतलब क से कांग्रेस, स से समाजवादी पार्टी और ब से.... तो पब्लिक ने आवाज लगाई बहुजन समाज पार्टी। इस बीच उन्होंने कहा कि जब तक इस कसाब को खत्म नहीं करोगे, तब तक उत्तर प्रदेश को मुक्ति मिलने वाली नहीं है।
अमित शाह ने लैपटॉप दिए जाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहले वो आपकी धर्म और जाति देखते हैं और फिर लैपटॉप बांटते हैं। आपको बताते चले कि उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार ने 15 लाख लैपटॉप बांटे थे।
वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कसाब से जोड़कर दिया गया अमित शाह का बयान भारतीय जनता पार्टी की सांप्रदायिक मानसिकता को दिखाता है। ऐसे बयान भाजपा की असली मानसिकता को दर्शाते हैं। आपको बताते चले कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी फतेहपुर की रैली में रमजान और दीवाली में बिजली आने को लेकर बयान दिया था। साथ ही उन्होंने कब्रिस्तान और श्मशान घाट की बात अपनी रैली में उठाई थी। बाद में राजनीतिक पार्टियों ने इस बयान की आलोचना करते हुए कहा था कि चुनाव आयोग को ऐसे बयानों का संज्ञान लेना चाहिए।
#WATCH: BJP President Amit Shah in Chauri Chaura asks people of Uttar Pradesh to get rid of 'KASAB' and what he means by it. pic.twitter.com/BZz3tYFGp5
— ANI UP (@ANINewsUP) February 22, 2017
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications