बेटी की देना चाहता था बलि, रोका तो दे दिया तीन तलाक
खेड़ली। अलवर जिले के खेडली कस्बे की रहने वाली विवाहिता को दूध मुंही बेटी की बलि रोकने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ससुरालवालों ने बेटा पैदा नहीं करने पर उसकी बेटी की बलि देने का तैयारी कर रहे थे जब उसने इसका विरोध किया तो उसे प्रताड़ित किया। इसके बाद उसे तीन तलाक दे दिया।

खेड़ली कस्बे निवासी बाबू खां की बेटी सकीना का निकाह 2013 में महुआ के इमरान के साथ हुआ था। शादी के बाद सकीना को 2015 में पहली बेटी हुई इसके बाद 2017 को सकीना ने दूसरी बेटी को जन्म दिया। सकीना ने बताया कि दूसरी बेटी होने के बाद पति रुपये मांगने लगा और उसके साथ मारपीट करने लगा।
पीडि़ता के मुताबिक उसके पति और घरवाले बेटे की चाहत में उसकी छोटी बेटी की तांत्रिक को बुला कर बलि चढ़ाने जा रहे थे। जब उसने शोर मचाया तो तांत्रिक भाग इसके बाद परिजनों ने उसकी पिटाई की। साथ उसकी रस्सी से गला घोंटकर मारने की कोशिश की। घर में कुछ लोगों के आ जाने के चलते उसने मारने में सफल नहीं हो सके। इसके बाद 2 अक्टूबर को उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।
सकीना को उसके पति द्वारा तीन तलाक देने सुसराल जनों द्वारा मारपीट करने के मामले में गुरुवार को कठूमर न्यायालय में सुनवाई की गई। जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा प्रथम कार्रवाई में खेड़ली पुलिस को दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर आपसी सुलह कराने के आदेश दिए हैं। उक्त मामले में कोर्ट के आदेश पर महिला का मेडि़कल करा दिया गया है। मामले में अगली सुनवाई 14 अक्टूबर रखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications