20 साल के बेटे की कब्र के पास रोज कई घंटे बैठकर जानिए किसका इंतजार करते हैं 62 वर्षीय पिता
सीकर। तस्वीर सीकर के 62 वर्षीय माेहम्मद सहनाजुद्दीन की है। ये बेटे की कब्र के पास बैठे हैं। बीते 23 सितंबर से यह सिलसिला चल रहा है। माेहम्मद सहनाजुद्दीन का 20 बेटे अल्ताफ दुनिया से रुखसत हो गया। पिता कब्रिस्तान में बेटे को न्याय दिलाने की उम्मीद में आते हैं। उनको उम्मीद है कि एक दिन पुलिस आएगी और बेटे का शव कब्र से निकालकर उसका पोस्टमार्टम करवाएगी ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।

ठेकेदार पर बेटे की हत्या का आरोप
दरअसल, पूरा मामला यह है कि मोहम्मद सहनाजुददीन का बेटा अल्ताफ 23 सितंबर 2020 को मजदूर के पैसे लेने के लिए ठेकेदार मुंशी खां के पास के पास गया था। माेहम्मद सहनाजुद्दीन का आराेप है कि मुंशी खा और असलम ने अल्ताफ के साथ मारपीट की। जिससे उसकी मौत हो गई। आराेपियों ने खुद को बचाने के लिए कहा कि अल्ताफ काम करने के दाैरान मंजिल से गिर गया था।

मोहम्मद सहनाजुददीन की पत्नी ने भी लगाए आरोप
मीडिया से बातचीत में माेहम्मद सहनाजुद्दीन की पत्नी बेगम बानो ने कहा कि उनका परिवार अल्ताफ के शव का पोस्टमार्टम करवाना चाहता था, मगर ठेकेदार व असलम ने धमकाया कि पाेस्टमार्टम गया तो वे उसके परिवार को जान से मार देंगे। जबकि बेगम बानो को भी शक है कि इन दाेनाें ने मारपीट कर उसके बेटे की हत्या कर दी है।

स्वीकृति मिलने पर करवाएंगे पोस्टमार्टम
सीकर के उद्योग नगर पुलिस थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि अल्ताफ के परिजनों की रिपोर्ट पर तीन अक्टूबर को ठेकेदार और असलम के खिलाफ हत्या का दर्ज किया जा चुका है। दफनाए गए शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए प्रशासन को सूचना भेजी है। वहां से स्वीकृति मिलने पर कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाएंगे।

सातवें नंबर का बेटा था अल्ताफ
बता दें कि आठ बेटे-बेटियाें में अल्ताफ सातवें नंबर का था। दाे बेटे दिव्यांग हैं। अल्ताफ ने हाल ही में 10वीं पास की थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजाेर हाेने पर अल्ताफ मजदूरी करने गया था। ठेकेदार मुंशी खा का कहना है कि अल्ताफ मजदूरी के दाैरान दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया था। वह खुद उसकाे प्राइवेट अस्पताल में इलाज खातिर लेकर गया था। उस पर लगाए जा रहे मारपीट के आराेप गलत हैं।












Click it and Unblock the Notifications