Voting in Rajasthan: राजस्‍थान चुनाव में अलवर-धौलपुर में बूथ कैप‍चरिंग का आरोप, रजाई कला गांव में फायरिंग

Rajasthan election Update: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान दोपहर बाद हिंसक रूप लेता जा रहा है। अलवर-धौलपुर में बूथ कैपचरिंग के आरोप लगे हैं। वहीं, सीकर के फतेहपुर शेखावाटी और धौलपुर के गांव रजाई में गोली चलने की सूचना है।

राजस्‍थान में 199 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है। दोपहर को तीन बजे तक 55.63 वोट डाले जा चुके हैं। उधर, बाड़ी एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी यशवंत मीणा ने के अनुसार डांग इलाके के रजाई कला गांव में मतदान को लेकर दो पक्षों में झगड़ा एवं फायरिंग की घटना हुई है।

rajasthan voting

इससे मतदान पर कोई असर नहीं पड़ा है। मौके पर भारी मात्रा पुलिस जाप्ता का तैनात किया गया है। ग्रामीणों द्वारा पुलिस द्वारा बल प्रयोग को लेकर के मीणा ने बताया कि इसकी पुष्टि पुलिस करेगी लेकिन फिलहाल वहां पर मौके पर पुलिस बल तैनात हैं ओर मतदान प्रक्रिया जारी है।

Recommended Video

      राजस्थान चुनाव में सीकर के फतेहपुर शेखावटी में दो गुटों में पत्‍थरबाजी, गोली चली

      उध्‍र, अलवर जिले के गोविंदगढ़ के सैदमपुर गांव में में बूथ कैपचरिंग करने का आरोप लगे और यहां पर दो पक्ष हुए आमने-सामने हो गए।

      इधर, सीकर जिले के सीकर के फतेहपुर शेखावाटी विधानसभा क्षेत्र में दो गुटों के बीच कहासुनी पथराव में बदल गई। बेकाबू भीड़ ने जमकर पत्‍थर बरसाए हैं। लोगों ने घरों की छतों पर चढ़कर पत्‍थरबाजी की है।

      जानकारी के अनुसार फतेहपुर शेखावाटी सीट से भाजपा ने श्रवण चौधरी व कांग्रेस ने मौजूदा विधायक को मैदान में उतार रखा है। यहां दोनों के बीच सीधी टक्‍कर देखने को मिल रही है।

      फतेहपुर में दो गुट में भिड़ंत के बाद तनावपूर्ण माहौल हो गया। पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों ने मोर्चा संभाला है। खबर है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवाई फायर भी किया है।

      फतेहपुर शेखावाटी में हिंसा के कारण एक घंटे तक मतदान बंद रहा और पुलिस व सुरक्षाबलों ने स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद मतदान वापस शुरू हो सका।

      बता दें कि फतेहपुर शेखावाटी सीट में फर्जी मतदान को लेकर बूथ संख्या 150 151 पर आपसी झड़प हो गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। वहीं, अधिकारी मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आपसी समझाइस कर मामला शांत करवाया। बूथ संख्या 150 व 151 पर अब शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस व्यवस्था को और अधिक चाक चौबंद कर दिया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+