राजस्थान में अगले 24 घंटे के अंदर मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इन जिलों में कल स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद
जयपुर, अगस्त 22। उत्तर भारत के कई जिले इस वक्त भारी बारिश की मार झेल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश के कारण आम जन जीवन काफी अस्त-व्यस्त हो चुका है। हिमाचल के अंदर तो 20 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है। इन राज्यों में आने वाले कुछ घंटों के अंदर और भी तगड़ी बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजस्थान भी इनमें से एक है।

बूंदी और कोटा में कल स्कूल रहेंगे बंद
आपको बता दें कि राजस्थान के 12 जिलों के अंदर अगले 24 घंटे में भीषण बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें राजधानी जयपुर भी शामिल है। बारिश के अलर्ट को देखते हुए बूंदी और कोटा जिले में सभी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थान को 23 अगस्त के दिन बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। आपको बता दें कि जिन 12 जिलों के अंदर बारिश का अलर्ट है, उनमें बूंदी और कोटा भी शामिल है।
क्या कहा गया है सरकारी आदेश में?
सरकारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग के द्वारा कोटा और बूंदी जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में इन जिलों के अंदर समस्त राजकीय, गैर राजकीय विद्यालय एवं शैक्षणिक संस्थानों को 23 अगस्त 2022 के दिन बंद रखा जाएगा। जिम्मेदार अधिकारियों को यह सूचित किया जाता है कि वो इन आदेशों के पालन को सुनिश्चित करें।
इन 12 जिलों में भारी बारिश का है अलर्ट
राजस्थान के जिन जिलों में 23 अगस्त को बारिश का अलर्ट है उनमें जयपुर,अलवर, भरतपुर, अजमेर, सीकर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़ में येलो अलर्ट है। इसके अलावा बारां, कोटा, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व डूंगरपुर जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट है।












Click it and Unblock the Notifications