भावी शिक्षकों ने मांगी भीख, 7 दिन से पेट में नहीं गया अन्न का एक भी दाना
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग के बाहर भावी शिक्षक भीख मांगते नजर आए। दरअसल वरिष्ठ शिक्षक भर्ती-2016 के चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर आयोग के चैयरमेन दीपक उप्रेती से भीख मांगी। उनके साथ दर्जनों की संख्या में अध्यापकों ने भीख मांगी। अनशन कर रहे छात्रों में कई की तबियत खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा-2016 के अभ्यर्थी पिछले 20 दिन से धरने पर हैं और आठ दिन से अनशन पर भी बैठे हुए हैं। सोमवार को अभ्यर्थियों ने आयोग के बाहर भीख मांगकर अपना रोष जताया। अभ्यर्थी कीर्तिपाल सिंह ने बताया कि भर्ती परीक्षा में कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा चुकी है, लेकिन आधे अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल सकी है।
पिछले 20 दिन से नियुक्ति की मांग को लेकर आयोग के बाहर धरना दिया जा रहा है साथ ही 7 दिन से अनशन पर भी अभ्यर्थी बैठे हैं। इसके बावजूद भी आयोग का कोई भी नुमाईंदा उनकी खैर खबर तक नहीं लेने आया। इससे अभ्यर्थियों में रोष बढ़ रहा है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक आयोग उन्हें नियुक्ति नहीं देता तब तक उनका धरना और अनशन जारी रहेगा।
अनशन से बिगड़ी तबियत
अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों में से 21 अभ्यर्थियों की तबियत बिगड़ गई। जेएलएन अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने अनशनकारी अभ्यर्थियों की जांच की और अभ्यर्थियों की हालत को देखते हुए उन्हें जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया है। अभी भी 6 अभ्यर्थी धरना स्थल पर अनशन पर बैठे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications