उदयपुर की घटना पर अजमेर शरीफ के दीवान बोले- भारतीय मुसलमान इस तालिबानी सोच को कभी नहीं स्वीकार करेंगे

उदयपुर, 29 जून। उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की बर्बर हत्या की अजमेर दरगाह दीवान जैनुल आबेदीन अली खान ने आलोचना की है। उन्होंने इस हत्या की निंदा करते हुए कहा कि भारत के मुसलमान कभी भी देश में लोगों की सोच का तालिबानी नहीं होने देंगे। कोई भी धर्म मानवता के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा नहीं देता है। खासकर कि इस्लाम धर्म में, इसमे शिक्षा शांति पर आधारित है। जिस तरह से हत्या का नृसंश वीडियो सामने आया है, एक गरीब व्यक्ति की हत्या कर दी गई, इस्लाम में इसकी कड़ी सजा है।

Recommended Video

      Udaipur Tailor Murder Case: घटना पर Ajmer Dargah के दीवान ने दिया बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी |*News
      udaipur

      बता दें कि उदयपुर में दो मुस्लिम युवकों ने हिंदू टेलर की कैमरे के सामने गला रेतकर हत्या कर दी। टेलर ने पूर्व भाजपा नेता के उस बयान का समर्थन किया था जोकि उन्होंने टीवी डिबेट के दौरान मोहम्मद साहब को लेकर कही थी। इसी के चलते कन्हैया लाल की इन दोनों आरोपियों ने हत्या कर दी। इस घटना के बाद इन दोनों ने एक वीडियो भी शेयर किया था और कहा था कि हमने इस्लाम के अपमान का बदला ले लिया है। घटना का जो वीडियो क्लिप सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि रियाज अख्तरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धमकी दे रहा है। फिलहाल दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

      खान ने कहा कि ये आरोपी किसी कट्टर गुट से जुड़े थे और हिंसा के जरिए ही समाधान चाहते हैं। मैं इस घटना का विरोध करता हूं और सरकार से अपील करता हूं कि इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। भारत के मुस्लिम हमारी मातृभूमि पर तालिबानी सोच को कतई स्वीकार नहीं करेंगे। जमियत उलेमा ए हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने भी इस हत्या की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है उन्हे सही नहीं ठहराया जा सकता है। यह कानून और धर्म दोनों के खिलाफ है। देश में एक कानून है, किसी के पास कानून को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+