कोर्ट रूम में सवाल पूछने पर गुस्साए सिपाही ने जज के सामने वकील को जड़ा थप्पड़

अजमेर। अजमेर संभाग के भीलवाड़ा जिले की गुलाबपुरा अदालत में उस समय एकाएक हड़कम्प मच गया जब एक पुलिसकर्मी ने एनडीपीएस के मामले में जिरह के दौरान वकील को थप्पड़ मार दिया। यह घटना महिला न्यायाधीश मेघना जैन के सामने हुई। घटना के बाद जिले भर से वकीलों में गहरा रोष व्याप्त है। वकीलों के रोष को देखते हुए सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ajmer police man slaps a lawyer during hearing in front of judge

गुलाबपुरा के अपर जिला न्यायाधीश मेघना जैन की अदालत में बुधवार शाम एनडीपीएस के मामले में सुनवाई चल रही थी। मामले में सरकारी गवाह रहे सिपाही रमेश कुमार बिश्नोई से आरोपी पक्ष के वकील कमल काष्ठ ने सवाल पूछे। इन सवालों से अचानक सिपाही रमेश का पारा चढ़ गया और उसने आव देखा ना ताव वकील कमल के थप्पड जड़ दिया। इस घटना से न्यायाधीश मेघना जैन भी चौंक गई। उन्होंने सिपाही को ओर वकील को अलग-अलग करवाया। घटना की जानकारी जैसे ही अन्य वकीलों को लगी तो जिले भर से वकील अदालत परिसर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। वकीलों ने न्यायाधीश जैन से सिपाही बिश्नोई को तुरंत बर्खास्त करवाने और मुकदमा दर्ज करवाकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। जैन ने वकीलों को हालांकि कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन वकील मानने को राजी नहीं हुए। वकीलों की नाराजगी को देखते हुए डीएसपी मांगीलाल राठौड़ ने अदालत परिसर में बड़ी मात्रा में पुलिसबल तैनात कर दिया। फिलहाल सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+