Ajay Singh Naruka: चाचा, मामा के बाद बेटा अजय सिंह नरूका शहीद, परिजन बोले-'अब बहू को भेजेंगे फौज में '

Ajay Singh Naruka Shaheed Jhunjhunu Rajasthan: राजस्‍थान के झुंझुनूं को यूं ही फौजियों व शहीदों वाला जिला नहीं कहते हैं। इस एक बानगी 15 जुलाई 2024 की रात को जम्‍मू कश्‍मीर के डोडा में हुआ आतंकी हमला है, जिसमें झुंझुनूं जिले के दो फौजी एक साथ शहीद हो गए।

डोडा आतंकी हमले में शहीद हुए अजय सिंह नरूका झुंझुनूं जिले की बुहाना तहसील के गांव भैंसावता कलां जबकि दूसरे शहीद बिजेंद्र सिंह दौराता राजस्‍थान झुंझुनूं के गांव डूमोली खुर्द की ढाणी खुबा के रहने वाले थे। दोनों शहीदों का अंतिम संस्‍कार बुधवार को किया जाएगा।

Ajay Singh Naruka

बहू को भेजेंगे फौज में

शहीद अजय सिंह नरूका तो अपने परिवार में तीसरे शहीद हैं। पहले चाचा फिर मामा और अब खुद अजय सिंह नरुका वतन पर मर मिटे। बेटे की शहादत के बाद शहीद परिजनों का कहना है कि अब वे बहू को भी फौज में भेजने को तैयार हैं। शालू कंवर ने एमएससी की परीक्षा दे रखी है।

Ajay Singh Naruka

18 जुलाई को आने वाले थे छुट्टी पर

अजय सिंह नरूका की शादी 21 नवंबर 2021 को गांव अगवान कलां निवासी शालू कंवर के साथ हुई थी। इनके अभी कोई संतान नहीं है।

अजय सिंह नरूका इन दिनों जम्‍मू कश्‍मीर के 10 आरआर डोडा इलाके में तैनात थे। जहां 15 जुलाई 2024 को आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए।

Ajay Singh Naruka

अजय सिंह नरूका छुट्टी लेकर 18 जुलाई को घर आने वाले थे, मगर तीन दिन पहले ही शहीद हो गए और अब 17 जुलाई को उनकी पार्थिव देह तिरंगे में लिपटकर घर आएगी।

Ajay Singh Naruka

अजय सिंह के परिवार से फौजी व शहीद

अजय सिंह नरूका के चाचा सुजानसिंह 14 दिसंबर 2021 को शहीद हो गए थे। गांव चांदकोठी निवासी मामा तेजपाल सिंह भी फौजी थे औ वे भी शहीद हुए थे।

Ajay Singh Naruka

साल 2015 में अजय सिंह नरुका के पिता कमल सिंह नरूका भारतीय सेना के 24 राजपूत रेजिमेंट सेंटर फतेहगढ़ से नवम्बर 2015 को रिटायर हुए है। वर्तमान में भारतीय सेना में माउंट आबू में तैनात चाचा कायम सिंह सेना मेडल 2022 से सम्‍मानित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+