Rajasthan: अजय माकन ने खड़गे को लिखी चिट्ठी, कहा- मुझे राजस्थान के प्रभारी पद से हटाइए
कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने राजस्थान के प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को पत्र लिखकर कहा है कि वह इस पद पर रहना नहीं चाहते हैं। अजय माकन ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को पत्र में लिखा कि वह आगे इस जिम्मेदारी को निभाना नहीं चाहते हैं। पत्र में माकन ने 25 सितंबर को जयपुर में हुए घटनाक्रम का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि राजस्थान के लिए एक नया प्रभारी होना पार्टी के लिए बेहतर होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में आ रही है, ऐसे में कांग्रेस को नया प्रभारी होना चाहिए।
Recommended Video


अजय माकन की मौजूदगी में हुआ था राजस्थान में सियासी बवाल
राजस्थान में पिछले दिनों 25 सितंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। बैठक के लिए राजस्थान प्रभारी अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे बतौर पर्यवेक्षक राजस्थान आए थे। गहलोत समर्थक विधायकों ने विधायक दल की बैठक का विरोध करते हुए समानांतर बैठक कर बैठक का बहिष्कार किया था। इसके बाद माकन और मलिकार्जुन खड़गे को राजस्थान से खाली हाथ लौटना पड़ा था। दोनों पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस हाईकमान को घटनाक्रम की लिखित रिपोर्ट दी थी। पार्टी ने गहलोत समर्थक मंत्री शांति धारीवाल महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ को अनुशासनहीनता के लिए नोटिस भी दिया था।

प्रदेश प्रभारियों ने सौपा था कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा
मलिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद सभी प्रदेशों के प्रभारियों सहित एआईसीसी के महासचिव ने नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रोटोकॉल के तहत अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद एआईसीसी और प्रदेशों में नवनियुक्तियां होनी है। इससे पहले राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर अपनी इच्छा जाहिर की है।













Click it and Unblock the Notifications