लव मैरिज के बाद राजस्थानी युवक ने रचाई दूसरी शादी, अब 'मुझे न्याय चाहिए' का बैनर लेकर घूम रही पंजाब की युवती

हनुमानगढ़, 4 दिसम्बर। बेपनाह मोहब्बत के बाद धोखा मिलने पर एक युवती न्याय के दर-दर भटकने को मजबूर है। मामला राजस्थान के हनुमानगढ़ का है। हुआ यूं कि पंजाब के मोहाली की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर शादी करने के बाद राजस्थान निवासी पति उसे धोखे से पटियाला के बस स्टैंड पर छोड़ हनुमानगढ़ जंक्शन आ गया। फोन किए तो लड़के ने घर बसाने से इंकार कर दिया।

न्याय की गुहार भी लगाई

न्याय की गुहार भी लगाई

ऐसे में पीड़ित युवती ने हनुमानगढ़ में कई बार आकर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार भी लगाई, लेकिन अभी तक पीड़ित युवती को न्याय नहीं मिल पाया है। मीडिया से बातचीत में युवती ने बताया कि महिला पुलिस थाने में परिवाद दिया था, लेकिन थानाधिकारी द्वारा मामला पंजाब से जुड़ा होना बताकर उसे वापस लौटा दिया।

शादी का झांसा देकर उसके साथ धोखा किया

शादी का झांसा देकर उसके साथ धोखा किया

लुधियाना के खन्ना निवासी अमनदीप कौर अपना घर बसाने को लेकर 8 मार्च 2020 से लगातार न्याय की गुहार लगा रही है लेकिन अभी तक न्याय नही मिला। युवती ने बताया कि अप्रैल 2019 में हनुमानगढ़ के संगरिया रोड पर रहने वाले उमेश कामरा के साथ उसका मोहाली में संपर्क हुआ आरोप है कि उसने पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ धोखा किया।

घर में रखने से इनकार कर रहे

घर में रखने से इनकार कर रहे

जब उसने वहां पुलिस में परिवाद दिया तो उसके माता-पिता आ गए और दोनों की शादी कराने की बात कही। शादी के बाद उमेश कामरा उसको लेकर मोहाली किराए के मकान में रहने लगा अब लड़के के माता-पिता लड़की को घर में रखने से इनकार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+