माता-पिता की मौत के बाद 7 बहनों के इकलौते भाई की जान बचाने के लिए लोगों ने 24 घंटे में जुटाए 40 लाख रुपए
7 बहनों के इकलौते भाई की जान बचाने के लिए लोगों ने 24 घंटे में जुटाए 40 लाख रुपए
राजस्थान के बाड़मेर में लोगों ने मदद की मिसाल पेश की है। यहां पर माता पिता की मौत के बाद सात बहनों के इकलौते भाई की जान बचाने के लिए लोगों ने महज 24 घंटे में 40 लाख जुटा लिए। इन बहनों का चार वर्षीय भाई जोधपुर के अस्पताल में भर्ती है। एक्सीडेंट में घायल होने के बाद उसका इलाज चल रहा है।

हुआ यूं कि बाड़मेर जिले के सिणधरी कस्बे में रविवार शाम बेकाबू बोलेरो ने सड़क पर पैदल जा रहे गुड़ामालानी क्षेत्र के मालपुरा निवासी खेताराम, पत्नी व चार साल के बेटे जसराज को टक्कर मार दी, जिससे पति पत्नी की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल जसराज का जोधपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जब लोगों को पता चला कि हादसे की वजह से सात बच्चे अनाथ हो गए थे। सात बहनें और एक भाई के सिर से माता पिता का साया उठ गया। इस पर लोगों ने इस परिवार की आर्थिक मदद की ठानी। बाड़मेर और जालौर जिले के लोगों ने मदद राशि इस परिवार की बड़ी बेटी ओमी के बैंक खाते में डालनी शुरू की। महज 24 घंटे में ही 40 लाख रुपए जुट गए।












Click it and Unblock the Notifications