BJP नेता को देख राम ने रावण वध से किया इंकार, ये थी वजह

सिरोही। राजस्थान के सिरोही में रामलीला के दौरान राम ने रावण का दहन करने के इंकार कर दिया। सिरोही नगरपरिषद में भ्रष्टाचार व राजकार्य में बाधा के आरोपी को अतिथि बनाए जाने पर राम का वेश धर आए युवक मनोज कुमार माली ने बिना रावण को जलाए वापस लौट गया।

ravan

मनोज कुमार माली ने वहां मौजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल अध्यक्ष सुरेश सागरवंशी का विरोध करते हुए कहा कि, असली रावण तो मंच पर बैठे हैं। हर मुद्दे का राजनीतिकरण करते हैं। इस बात से नाराज युवक (भगवान राम वेशधारी) ने रावण का पुतला फूंकने से इंकार कर दिया।

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक युवक का आरोप था कि सुरेश सागरवंशी छोटे-छोटे मुद्दों पर राजनीति करते हैं। सिरोही में करीब बीस गरबा कमेटी हैं जो नवरात्रि के दौरान सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित करती हैं। इन सभी कमेटियों को 11,000 रुपए का अनुदान मिलता है लेकिन सागरवंशी 31,000 रुपए वसूलते हैं।

अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों घबरा गए। आनन-फानन में भीड़ में बैठे एक बच्चे को राम की वेशभूषा पहनाई गई और फिर उसने रावण का दहन करवाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक नगर परिषद की ओर से छपवाए गए आमंत्रण पत्र पर मुख्य अतिथि के तौर पर कलेक्टर संदेश नायक और अध्यक्ष के तौर पर एसपी ओमप्रकाश का नाम था, लेकिन दोनों ही कार्यक्रम में नहीं आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+