राजस्थान : जीएसएस पर फ्यूज़ बांधने के दौरान हुआ हादसा, युवक ने मौके पर तोड़ा दम

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड जिले के खानपुर डिस्कॉम क्षेत्र के बड़ग्वालिया जीएसएस पर फ्यूज़ बांधने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। गुरुवार सुबह जब घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर पहुंचे और जयपुर डिस्कॉम के अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी मिलने पर काफी देर के बाद खानपुर से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मौके से दूर किया।

accident occurred while tying fuse on GSS Jhalawar Rajasthan

बता दें कि क्षेत्र के हरीगढ़ सरपंच भवानी शंकर बैरवा ने आरोप लगाया कि पंचायत क्षेत्र के बड़ग्वालिया गांव में स्थित 33 केवी जीएसएस के बारे में विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को एक सप्ताह से जीएसएस पर ब्रेकर खराब होने की जानकारी दी जा रही थी। इसके बावजूद विभाग अधिकारियों ने लापरवाही बरतते हुए उसकी सुध नहीं ली। जिस कारण हादसा में अक युवक को अपनी जान देनी पड़ी।

सूचना दिए जाने के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन भी किया गया। सारे मामले में ग्रामीण घटना के लिए जिम्मेदार लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+