जीत की खुशी में ABVP के छात्र नेताओं ने किया 'तमंचे पर डिस्को', VIDEO हुआ वायरल
धौलपुर। दो दिन पहले धौलपुर के राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों में एबीवीपी ने जीत का परचम लहराया। जीत की खुशी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने एक डांस पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान एबीवीपी के चुने गए पदाधिकारियों ने डीजे की धुन 'तमंचे पर डिस्को' पर जमकर तमंचा लहराया। तमंचे पर डिस्को उस समय वायरल हो गया जब जीत की खुशी के बीच किसी पदाधिकारी ने फेसबुक पर वीडियो लाइव कर दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि ये वीडियो पीजी कॉलेज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिनव सिंह ने अपने फेसबुक एकाउंट से अपलोड किया था। इस वायरल हुए वीडियो में एबीवीपी के पदाधिकारी हाथों में एक पिस्टल लेकर लहराते हुए झूमते नजर रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद एबीवीपी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता सहम गए। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने जश्न की पार्टी कहां की, फिलहाल इसकी जानकारी कोई नहीं दे रहा है। पूरे मामले पर महाविद्यालय के नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष का कहना है कि हाथ में जो पिस्टल नजर आ रही है वो दरअसल नकली पिस्टल है जो उनके शो केश में रखी हुई थी। मामले को बढ़ता देख एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने वह वीडियो फेसबुक से हटा लिया।
अभिनव ने कहा कि डांस के दौरान अचानक तमंचे का गाना बजने पर कोई उसे निकालकर ले आया और उसको दिखाते हुए ख़ुशी व्यक्त करने लगा। आपको बता दें कि सोमवार को हुई मतगणना में अभिनव सिंह एबीवीपी की ओर से छात्रसंघ चुने गए थे। वे बीए टॉपर है। उन्होंने छह साल बाद पीजी में एबीवीपी की वापसी कराई है।












Click it and Unblock the Notifications