पाकिस्तान की तरफ से आंधी ने तीन घंटे रोकी आलिया-रणवीर की 'शादी', 15 लाख का नुकसान
पाकिस्तान की तरफ से आंधी ने तीन घंटे रोकी आलिया-रणवीर की 'शादी', 15 लाख का नुकसान
जैसलमेर, 22 अप्रैल। पश्चिमी राजस्थान इन दिनों आंधी की चपेट में है। आंधी ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह व अभिनेत्री आलिया भट्ट की 'शादी' तक रोक दी। यहीं नहीं बल्कि 15 लाख का नुकसान भी करवा दिया।

दरअसल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ 15 अप्रैल को शादी की है। विवाह बंधन में बंधने के छह दिन बाद ही यह खूबसूरत जोड़ी हनीमून पर जाने की बजाय अपने प्रोफेशनल काम पर पर लौटी है।
आलिया भट्ट राजस्थान के जैसलमेर में अभिनेता रणवीर सिंह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग कर रही हैं जबकि आलिया के पति अभिनेता रणबीर कपूर हिमाचल में कुल्लू-मनाली की हसीन वादियों में गुरुवार को फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग के लिए अभिनेत्री रश्मिका के साथ पहुंचे हैं।
इधर, राजस्थान के जैसलमेर के एक निजी होटल में आलिया व रणवीर की आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग बुधवार रात पाकिस्तान की ओर से आई आंधी के चलते करीब 3 घंटे के लिए रोकनी पड़ी।
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में आलिया व रणवीर की शादी का सीन फिल्माया जाना था, जिसमें रेतीले तूफान की वजह से विघ्न पड़ा है। आंधी से शादी के सेट पर कांच के झूमर सहित कई कीमती सामान नष्ट हो गए। डेकोरेशन के लिए लगा एक बड़ा सेट भी आंधी की चपेट मे आ गया।
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग के आलिया, रणवीर के अलावा निर्माता निर्देशक करण जौहर भी जैसलमेर पहुंचे हुए हैं। सेट के तबाह होने से फिल्म के निर्माता-निर्देशक करण जौहर को करीब 15 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। शादी का सीन शूट करने के लिए बने सेट पर कांच के झूमर सहित कई बेशकीमती साजो सामान चकना चूर हो गया।
बता दें कि पश्चिमी राजस्थान में 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आए तूफान ने जैसलमेर को खासा प्रभावित किया है। बुधवार रात 11 बजे अचानक तेज आंधी शुरू हो गई। फिल्म के सेट को तहस-नहस कर दिया। अब सेट दुबारा बनाना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications