Rajasthan: नागौर में जल सैलाब में बह गया ट्रैक्टर पर बैठा युवक, थोड़ी ही देर में Video Viral
Rajasthan News: राजस्थान में मानसून की मेहरबानी लोगों के लिए बैरन साबित हो रही है। आज नागौर में अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठा युवक नदी के तेज बहाव में बह गया,मौके पर खड़े लोगों ने तेज बहाव से बचाया।
नागौर जिले के रिया बड़ी उपखंड क्षेत्र लगातार दो दिनों से भारी बारिश चल रही है। वही रियाबड़ी क्षेत्र के आलनियावास मैं चल रही लूणी नदी क्षेत्र में पिछले एक महीने से अवैध बजरी खनन जोरों पर है।
साथ ही एक महीने से तेज बारिश होने के कारण नदी का बहाव भी तेज हो गया है। प्रशासन हर किसी से नदी के बहाव क्षेत्र में नहीं जाने की अपील कर रहा है।

अवैध बजरी खनन माफियाओं के खोले इतने बुलंद है कि वह अपनी जान को जोखिम में डालकर बजरी का खनन कर रहे हैं और उसका परिवहन भी कर रहे हैं। उन्हें पानी का भी और नदी के तेज बहाव का भी डर तक नहीं लग रहा है।
एक वीडियो सामने आया जिसमें एक युवक अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को ऊपर बैठकर नदी पार कर रहा था इतने में ही तेज बहाव होने के कारण वह नदी में बह गया स्थानीय लोगों की सहायता से समय रहते ही उसको नदी से निकाल लिया गया है। पूरा मामला वीडियो में कैद हो गया।
@hanumanbeniwal नागौर में जल सैलाब pic.twitter.com/aiiOuGUCUf
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) August 26, 2024
इस वीडियो में आप साफ देखते है कि एक ट्रैक्टर पानी के तेज बहाव से गुजर रहा है। इसी दौरान ट्रैक्टर पानी के तेज बहाव में फंस गया। जिसे एक युवक ने जान जोखिम में डाल कर पार करने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान ट्रैक्टर के आगे बैठा युवक पानी के तेज बहाव में बह गया।
इसके बाद भी ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही बरते हुए पानी के तेज बहाव में बजरी से भरी ट्रोली पलट गई, गनिमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
आपको बता दे कि आज आलनीयाबास स्थित लूणी नदी पर बनी रपट कर एक बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली पर एक युवक बैठा था जो ट्रैक्टर से गिरकर नदी के तेज बहाव में बह गया गनीमत यह रही की नदी देखने आए हुए ग्रामीणों ने समय रहते ही उसको बचा लिया गया है।
इस हादसे को लेकर ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि अवैध बजरी परिवहन पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है जिसके कारण यह हादसा कभी भी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications