Rajasthan: डीडवाना में मेले की भीड़ के हत्थे चढ़ा चोर, लोगों ने की जमकर धुनाई

Rajasthan beating the thief News: राजस्थान में आज एक चोर की भीड़ ने जमकर धुनाई कर दी। इस चोर के दे-दनादन भी तब हुआ जब पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी और उसे कार में बैठा लिया गया था और पुलिस मूकदर्शक बनी भीड़ का तमाशा देखती रही।

दरअसल पूरा मामला डीडवाना के कापडोद का बताया जा रहा है जहां एक सार्वजनिक मेले में एक चोर ने आधा दर्जन महिलाओं के जेवरात चुराने लिए बस फिर क्या था जैसे ही लोगों की भीड़ को भनक लगी जिसके भी हाथ लगा वहीं अपने हाथ का हुनर दिखाता नजर आया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि डीडवाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार चोरों के हौसले बुलंद है। दिनदहाड़े चोर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां विधानसभा क्षेत्र के नजदीकी ग्राम कापडोद में भरे मेले में चोरों ने आतंक मचाया है।

a-thief-was-caught-by-the-crowd-at-the-fair-in-deedwana-rajasthan-and-was-beaten-up-by-the-people

चोरों के द्वारा करीब 5 से 7 महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी किए गए हैं। वही एक चोर को रंगे हाथों लोगों की भीड़ ने दबोच लिया और चोर की जमकर धुनाई कर दी। लोगों की भीड़ ने चोर की जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चोर के द्वारा करीब 5 से 7 महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी किए गए हैं। जिसमें नौरंगी देवी निवासी लोरोली के गले से सोने की कंठी चोरी की गई। इसी तरह रमेश ग्राम रोजा की पत्नी के गले से सोने की कंठी चोरी की पांची देवी ग्राम लोरोली के गले से भी सोने की कंठी चोरी की गई।

मंजू देवी भवादिया निवासी के गले से भी सोने की कंठी चोरी की गई साथ ही अन्य महिलाओं के गले से तीन सोने की आड़ चोरी की गई।

अपने गिरोह के साथ यह चोर मेले में आया और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। लेकिन यह चोर भीड़ के हत्थे चढ़ गया। बाकी इसके साथी मौके से भाग निकले।

पुलिस चोर को मेले से सीधे डीडवाना थाने लेकर आई और अब मामले में अपनी आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। वही चोरी की वारदातों को लेकर ग्रामीणों ने भी नाराजगी जाहिर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+