आधी रात को पत्नी की मौजदूगी में पति के सिर में गोली मारी, पूरे गांव के लिए पहेली बनी वजह

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी कोतवाली पुलिस थाना इलाके में मंगलवार रात को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को उसकी पत्नी की मौजदूगी में अंजाम दिया गया, मगर हत्या के कारणों और आरोपी को दूसरे दिन बुधवार को भी पता नहीं चला। हत्या की वजह पूरे गांव के लिए पहेली बनी हुई है।

चारपाई पर पड़ा मिला शव

चारपाई पर पड़ा मिला शव

बाड़ी कोतवाली थानाधिकारी रूप सिंह ने बताया कि देर रात गांव तिलुआ का अड्डा से हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तब संजीव कोली नाम के युवक का शव उसके घर पर कमरे में चारपाई पर पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी हुई थी। पुलिस ने शव बाड़ी सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया और मामले की जांच में जुट गई। धौलपुर से पहुंची एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य उठाए हैं।

 गांव में भी की फायरिंग

गांव में भी की फायरिंग

मृतक संजीव के भाई शेर सिंह ने बताया कि उसका भाई संजीव रोजाना की तरह खाना खाकर अपने कमरे में सो गया था। उसी में भाभी सो रही थी। बच्चा दूसरे कमरे में था। रात करीब एक बजे फायरिंग की आवाज से भाभी की नींद खुली तो उसने देखा कि पति संजीव चारपाई पर अचेत पड़ा है। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। करीब सौ मीटर दूर स्थित घर से शेरसिंह व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। उन्होंने भागते हुए भी गांव में फायरिंग की थी।

 पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा

पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा

संजीव की मौके पर मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची बाड़ी कोतवाली पुलिस ने रात को शव स्थानीय सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया और दूसरे दिन बुधवार को पोस्स्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। शेरसिंह ने बताया कि संजीव की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। ना ही इन उसका किसी के साथ कोई विवाद सामने आने आया था। उसकी किसने और क्यों की। यह समझ से परे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+