Dholpur : बेटे की चाह में की तीसरी शादी, फिर बेटी पैदा हुई तो पार की इंसानियत की सारी हदें
धौलपुर। बेटा-बेटी एक समान हैं, मगर राजस्थान के धौलपुर में बेटे की चाह में एक शख्स ने तीन शादियां कर डाली और फिर भी उसकी चाह पूरी नहीं हुई तो मासूम बेटी व पत्नी के साथ इंसानियत की सारी हदें पार कर डाली। मामला धौलपुर बाल कल्याण समिति के समक्ष पहुंच गया है।

बाल कल्याण समिति धौलपुर के सदस्य गिरीश गुर्जर ने बताया कि जिले के बाड़ी इलाके के मोहन की दो पत्नियों के कोई संतान नहीं हुई तो उसने बेटे की चाह में तीसरी शादी कर ली।
मोहन की तीसरी पत्नी ने करीब छह माह पूर्व एक बेटी को जन्म दिया। इस पर मोहन आक्रोशित होकर
बेटी और उसकी मां के साथ मारपीट कर परेशान करने लगा। जब उसने ज्यादा परेशान किया तो परेशान होकर मां बेटी को लेकर बाल कल्याण समिति धौलपुर के समक्ष पहुंची और उसने अपनी वेदना से अवगत कराया।
इस पर बाल कल्याण समिति ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, महिला को प्रताड़ित करने को लेकर पति के खिलाफ बाड़ी थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बाल कल्याण समिति ने पीड़िता के पर्चा बयान लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications