राजस्थान: आर्थिक तंगी से परेशान शख्स ने पत्नी और बच्चे की गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में मंगलवार सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटे का तलवार से गला गला काट दिया। बच्चे तथा पत्नी की मौत तुरंत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार करके तलवार भी जप्त कर ली है। मंडोर एसीपी नवीता खोखर ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि नांदड़ी गांव में गौशाला के पास एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। जब मौके पर पहुंचे तो खाट पर महिला और उसके बेटे की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी। वहीं एक एक व्यक्ति लाश के पास बैठा हुआ था। उन्होंने बताया कि मृतका तेजी देवी और उसका 8 वर्षीय बेटा विक्रम था। जिसकी तलवार से गला रेतकर हत्या की गई।

आर्थिक तंगी से परेशान हत्यारा
एसीपी नवीता खोखर ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि हत्यारा सुरेश मेघवाल पिछले काफी समय से वह आर्थिक तंगी झेल रहा है। इससे आए दिन घर पर क्लेश होती थी। आज भी मामूली बात को लेकर पत्नी तेजी से विवाद हो गया। जिससे वह आवेश में आ गया और दोनों को मौत के घाट उतार दिया।
एफएसएल से जांच
एसीपी नवीता ने कहा कि घटनास्थल की एफएसएल टीम से बारीकी से जांच करवाई गई है। मृतकों के शव को राजकीय अस्पताल भिजवाया गया है। दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं आरोपी सुरेश मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें- यूपी: राज्य सरकार पर बढ़ा विवेक तिवारी की पत्नी का भरोसा, नगर निगम विभाग मे इतनी सैलरी पर होगी जॉइनिंग












Click it and Unblock the Notifications