Rajasthan: दादी की वर्षों पुरानी बात याद आई तो पोता लेपर्ड का सिर काटकर गमछे में लपेट घर ले आया
अमीर बनने के लिए चरवाहे मोहन सिंह द्वारा लेपर्ड का सिर काटकर घर लाने का मामला राजस्थान के पाली जिले के रायपुर इलाके की सेंदड़ा ग्राम पंचायत के गांव धोलिया का है।
राजस्थान में चरवाहे द्वारा लेपर्ड का सिर काटकर घर ले आने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें लेपर्ड का कटा हुआ सिर लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया। अब मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया है। वन विभाग की टीम व पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के पाली जिले के रायपुर इलाके में सेंदड़ा ग्राम पंचायत के गांव धोलिया निवासी 57 वर्षीय मोहन सिंह गांव में खेती बाड़ी करता है। पशु चराता है।
वह 30 जुलाई को ट्रेन में सवार होकर ब्यावर के जंगलों में लकड़ियां काटने जा रहा था। उसने ट्रेन में यात्रियों से सुना कि ब्यावर के पास एक लेपर्ड की मौत हो गई।
इस पर उसे अपनी दादी द्वारा वर्षों पहले बताई बात याद आ गई, जिसमें दादी ने बताया था कि लेपर्ड का कटा हुआ सिर में घर में रखने से अमीर बना जा सकता है।
वन अधिकारियों की पूछताछ में मोहन सिंह ने बताया कि दादी की बात याद आने पर ब्यावर में ट्रेन से उतरकर कच्चे रास्ते से जंगल की ओर चला गया। अमरपुरा के उसी जंगलों में रेल पटरी के पास पहुंचा गया। वहां एक मादा लेपर्ड का शव था। उसने लेपर्ड का सिर काटा और गमछे में लपेटकर घर ले आया।
मोहन ने यह भी बताया कि वह शाम छह बजे तक लेपर्ड के शव के पास बैठा रहा और पूरी तरह से आश्वस्त हो गया कि उसे कोई नहीं देख रहा। तब उसने लेपर्ड के दांत-नाखून निकालने की कोशिश की। फिर कटा हुआ सिर लेकर घर आ गया, जिसे वन अधिकारियों ने बरामद कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications